माधुरी पर आधारित टीवी शो शुरू करने के लिए बेताब हैं प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपडा अब वहां हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित पर आधारित एक नये टीवी शो के साथ निर्माता बनने की तैयारी कर रही हैं. न्यूयार्क में रहने वाले पटकथा लेखक श्री राव ने इस कॉमेडी सीरिज की कहानी लिखी है जो एक ऐसी […]

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपडा अब वहां हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित पर आधारित एक नये टीवी शो के साथ निर्माता बनने की तैयारी कर रही हैं. न्यूयार्क में रहने वाले पटकथा लेखक श्री राव ने इस कॉमेडी सीरिज की कहानी लिखी है जो एक ऐसी हिंदी फिल्म की कहानी है जो अमेरिका के उपनगरीय इलाके में अपनी दोहरी संस्कृति वाले परिवार के साथ बस जाती है.

माधुरी श्रीराम नेने के साथ शादी के बाद मुंबई से अमेरिका के डेनवर में बस गयी थीं जहां वह 12 साल रहीं. 2011 में वह अपने पति एवं दो बेटों के साथ भारत लौट गयीं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘अद्भुत माधुरी दीक्षित की वास्तविक जिंदगी श्री राव की शानदार कहानी की प्रेरणा है और यह किस तरह से सामने आता है, यह देखने के लिए उन दोनों के साथ काम करने का और इंतजार नहीं कर सकती.’ प्रियंका और माधुरी दोनों इस शो की एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. एबीसी स्टूडियो और एमजीसी दोनों इसके सहनिर्माता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >