10 Films Releasing in Theaters This Week (Dec 22-28): क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में फिल्मों की भरमार, एक्शन, ड्रामा और रोमांस का फुल डोज

10 Films Releasing in Theaters This Week (Dec 22-28): क्रिसमस वीक में सिनेमाघरों में फिल्मों की भरमार है. एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा से सजी कई फिल्में दर्शकों के लिए रिलीज हो रही हैं, जबकि कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पढे़ं पूरी खबर…

10 Films Releasing in Theaters This Week (Dec 22-28): क्रिसमस वीक आते ही सिनेमाघरों में फिल्मों की रौनक बढ़ गई है. साल के आखिरी दिनों में दर्शकों के लिए कई नई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं. हालांकि, अगस्त्य नंदा स्टारर और धर्मेंद्र की आखिरी मानी जा रही वॉर ड्रामा फिल्म इक्कीस इस हफ्ते रिलीज नहीं हो रही. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2026 कर दी है. माना जा रहा है कि सिनेमाघरों में स्क्रीन को लेकर चल रही कड़ी टक्कर और खासतौर पर धुरंधर की रिलीज के चलते यह फैसला लिया गया. अब बात करते हैं उन फिल्मों की, जो इस हफ्ते अलग-अलग भाषाओं में थिएटर तक पहुंच रही हैं.

अनाकोंडा

अनाकोंडा में डग और ग्रिफ 1997 की हिट फिल्म का नया वर्जन बनाने के लिए अमेजन के जंगलों में जाते हैं. लेकिन वहां उनका सामना एक असली और बेहद खतरनाक अनाकोंडा से हो जाता है. कहानी इसी डर और जान बचाने की जंग के इर्द-गिर्द घूमती है.

मार्टी सुप्रीम

मार्टी सुप्रीम 1950 के दशक की कहानी है, जिसमें एक टेबल टेनिस खिलाड़ी अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है. पैसों की तंगी, निजी परेशानियां और गलत फैसले उसकी राह को मुश्किल बना देते हैं.

द टेस्टामेंट ऑफ एन ली

द टेस्टामेंट ऑफ एन ली 18वीं सदी की एक महिला धार्मिक उपदेशक की कहानी है, जो समाज की सोच से लड़ते हुए अपने विश्वास पर कायम रहती है.

सॉन्ग संग ब्लू

सॉन्ग संग ब्लू एक सच्ची प्रेम कहानी से प्रेरित फिल्म है, जहां संगीत के सहारे एक कपल जिंदगी की मुश्किलों को पार करता है.

तु मेरी मैं तेरा मैं तेरा तु मेरी

तु मेरी मैं तेरा मैं तेरा तु मेरी एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है. विदेश में मिलने वाला कपल भारत लौटकर परिवार और परंपराओं की चुनौती से जूझता है.

चैंपियन

चैंपियन आजादी से पहले के भारत में एक फुटबॉल खिलाड़ी की संघर्ष भरी कहानी दिखाती है, जो अपने देश और खेल के लिए लड़ता है.

रेट्टा थाला

रेट्टा थाला गैंगस्टर्स, सत्ता और बदले की आग से भरी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अरुण विजय ड्यूल रोल में नजर आते हैं.

सर्वम माया

सर्वम माया एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो भगवान में भरोसा खो चुका है और एक आत्मा के चंगुल में फंस जाता है.

सिराई

सिराई एक पुलिस अफसर के खतरनाक मिशन पर आधारित है, जहां एक कैदी को कोर्ट तक ले जाना जानलेवा सफर बन जाता है.

मार्क

मार्क में एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर अपराधियों और सिस्टम से लड़ता नजर आता है. कुल मिलाकर यह हफ्ता हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है.

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Look: लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी…, ‘Mr. खिलाड़ी’ का रफ-एंड-टफ लुक तेजी से वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >