सुशांत की मौत के बाद अंकिता का पहला पोस्ट, इन 3 शब्दों से बयां हुआ बेइंतिहा दर्द

सुशांत की मौत के बाद गहरे सदमें में चली गयीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने पूरे 1 महीने बाद सुशांत के लिये कोई पोस्ट किया है.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीत चुका है. सुशांत की मौत के बाद गहरे सदमें में चली गयीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने पूरे 1 महीने बाद सुशांत के लिये कोई पोस्ट किया है. इसमें अंकिता ने केवल तीन शब्द लिखे हैं, लेकिन फैन्स इसके जरिये उनके दर्द को समझ सकते हैं.

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने पूजा घर में जलते एक दिये का फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ अंकिता ने केवल 3 शब्द लिखा है. चाईल्ड ऑफ गॉड. इस तस्वीरे के साथ अंकिता के लिखे तीन शब्द उनके दर्द को बयां करने के लिये काफी है. समझा जा सकता है कि सुशांत के जाने का कितना दुख अंकिता को पहुंचा है.

Posted By- Suraj Kumar Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >