Rahul Gandhi Amethi: ‘राहुल गांधी शुभ मुहूर्त में आएंगे अमेठी, जीतकर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री’, कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

Rahul Gandhi Amethi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच दंगल जारी है. दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों की लगभग सारी सूची जारी कर दी है. लेकिन उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर संशय जारी है.

Rahul Gandhi Amethi: कांग्रेस यूपी के अमेठी और रायबरेली सीट को अबतक होल्ड पर रखा है. दोनों लोकसभा सीट से अबतक उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी ने नहीं की है. दोनों सीटों से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ड वाड्रा के नाम पर चर्चा हो रही है. इस बीच खबर ये भी है कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. अमेठी से बीजेपी सांसद और उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 26 अप्रैल को अमेठी आने वाले हैं.

राहुल गांधी ‘शुभ मुहूर्त’ में आएंगे अमेठी : कांग्रेस नेता

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने और दौरा को लेकर चर्चा के बीच पूर्व एमएलसी और कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कहा, राहुल गांधी 26 अप्रैल को आएंगे- ये आशंका स्मृति ईरानी जता रही थीं. लेकिन हम सभी का मानना है कि राहुल गांधी ‘शुभ मुहूर्त’ में आएंगे, वो आएंगे इस बार वह अमेठी से जीतेंगे, सांसद बनेंगे और देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. हर कोई मानता है कि वह ‘शुभ मुहूर्त’ पर आएंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

स्‍मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला हमला, लगाया गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगातार हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, कांग्रेस सनातन व राष्ट्र विरोधी हैं और उन्होंने हमेशा सनातन तथा हिंदुत्व को कमजोर करने का काम किया. ईरानी ने कहा, कांग्रेस और राहुल हिंदुत्व का विरोध करते-करते प्रभु रामज का भी विरोध कर बैठे. इन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भी ठुकरा दिया, इसलिए जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं. उन्होंने कहा, ये लोग सनातन विरोधी ही नहीं राष्ट्र विरोधी भी हैं. राहुल हों या प्रियंका या फिर कांग्रेस, सभी ने अपनी पार्टी का उम्मीदवार उस व्यक्ति को बनाया, जिसने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही. भाजपा ने ईरानी को अमेठी से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है. स्‍मृति ईरानी ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था. अमेठी में पांचवें चरण के अंतर्गत 20 मई को मतदान होगा.

Also Read: ‘कांग्रेस के मेनिफेस्टो में लूट की योजना, स्त्री धन पर नजर’, आगरा में दहाड़े पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >