Narendra Modi Maharashtra: 'मोहब्बत की दुकान में बिक रहे फर्जी वीडियो', पीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला, महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली

Narendra Modi Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली की. धाराशिव के बाद पीएम ने लातूर में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Narendra Modi Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार से मुकाबला नहीं कर पा रहे प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने के लिए तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं. धाराशिव में पीएम ने कहा, अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि उनके झूठ भी काम नहीं कर रहे हैं. वे कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिए मेरे चेहरे का उपयोग कर रहे हैं. अपनी ‘मोहब्बत की दुकान’ में फर्जी वीडियो बेच रहे हैं. झूठ की यह दुकान बंद होनी चाहिए. मोदी ने कहा, विरोधी मेरे जैसे नेताओं के उद्धरणों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं.

मेरा सपना है कि 2029 में युवा ओलंपिक हिंदुस्तान में हो

महाराष्ट्र के लातूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा सपना है कि 2029 में युवा ओलंपिक हिंदुस्तान में हो और 2036 में भारत में ओलंपिक का खेल हो. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय खिलाड़ी दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. भारतीय नागरिकों का यह आत्मविश्वास हमें एक विकसित भारत की ओर ले जाएगा. नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 के पहले का समय याद कीजिए… किसी मेले में या कहीं भी अगर भीड़ जमा हो रही होती थी, तो अनाउंस होता था कि लावारिस चीजों से दूर रहो और पुलिस को जानकारी दो, क्योंकि उसमें बम हो सकता है. पूरे देश में 24 घंटे हर महत्वपूर्ण जगह पर ये सूचना दी जाती थी. मोदी के आने के बाद कहां गईं ये लावारिस चीजें?

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस की नजर सिर्फ आपकी वर्तमान कमाई पर ही नहीं है, आप जो संपत्ति अपने बच्चों के लिए जोड़ रहे हैं, उस पर भी कांग्रेस गिद्ध नजर लगाकर बैठी हुई है. नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं जब एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस के शाहजादे को बुखार चढ़ जाता है. वो लोग कहते हैं कि मोदी एक भारत की बात क्यों करता है, भारत को खंड-खंड में देखने वाले लोग पीएम पद को भी खंड-खंड में बांटना चाहते हैं. 5 साल में 5 पीएम का इनकी योजना है यानी बारी-बारी देश को लूटना की योजना.

Also Read: अमित शाह फेक वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >