PM Modi Gujarat: 'आज का भारत आतंक के आकाओं को डॉजियर नहीं डोज देता है', गुजरात में गरजे पीएम मोदी

PM Modi Gujarat: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात में ताबड़तोड़ रैली की. पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

PM Modi Gujarat: गुजरात के साबरकांठा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 10 साल पहले तक देश आतंकवाद की आग में जल रहा था. जब आतंकवादी आते थे तो बहुत बड़ी घटना करते थे, जैसे मुंबई में उन्होंने 26/11 किया. यूपीए सरकार पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, उस समय की सरकार डॉजियर भेजती थी. आज का भारत आतंक के आकाओं को डॉज़ियर नहीं डोज देता है और घर में घुसकर मारता है.

कांग्रेस और INDI गठबंधन फेक फैक्ट्री बन चुका है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज कांग्रेस और उनका INDI गठबंधन एक फेक फैक्ट्री बन चुका है. खुद तो मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं लेकिन उनकी मोहब्बत की दुकान ऐसी है जो फेक सामान, फेक नारे, फेक वादें बांटने में लगी है.

कांग्रेस के सपने आग में राख हो चुके हैं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस का शहजादा कह रहा है कि अगर मोदी तीसरी बार आया तो फिर से देश में आग लग जाएगी. दरअसल, कांग्रेस के सपने आग में राख हो चुके हैं. इस देश के लोगों ने कांग्रेस के हर इरादे को जान लिया है इसलिए निराशा की गर्त में डूबी कांग्रेस जो अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रही वह आज सत्ता प्राप्त करने के लिए निकली है. ये सरेआम किस भाषा का इस्तेमाल करते हैं. उनके बड़े-बड़े नेता देश में विभाजन की बात करते हैं.

चुनौतियों से टकराने दिल्ली गया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरकांठा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो छोटे-मोटे काम करने के लिए थोड़ी भेजा था. आपने मुझे चुनौतियों को चुनौती देने के लिए भेजा था, उसे टालने के लिए नहीं, चुनौतियों से टकराने के लिए भेजा था. इस मिट्टी में वह ताकत है, दुनिया ने वह ताकत महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल में देखी है.

कांग्रेस लिखित में गारंटी दे कि वह धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देगी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और उसके गठबंधन में शामिल घटकों को लिखित में यह गारंटी देने की चुनौती दी कि वे ऐसा कभी नहीं करेंगे. गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले बनासकांठा जिले के दीसा शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब तक वह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में हैं, तब तक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को नौकरियों और शिक्षा में दिए गए आरक्षण की रक्षा की जाएगी.

Also Read: झारखंड कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल पर भारत में लगी रोक, अमित शाह का फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >