Nitin Gadkari: रैली के दौरान मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक चुनावी सभा के दौरान मंच पर बेहोश होकर गिर गए. हालांकि अब उनकी स्थिति ठीक है. अपने स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दिया.

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान बेहोश हो गये. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता गडकरी पुसाद में चुनाव प्रचार कर रहे थे, जो यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. गडकरी जैसे ही बेहोश हुए उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें मंच से बाहर ले गए. हालांकि, केंद्रीय मंत्री कुछ मिनट बाद ठीक हो गए और उन्होंने अपना भाषण पूरा किया.

गडकरी ने पोस्ट कर बताया अपना हाल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट डाला और अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया. लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं. आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.

अगले पांच दिन हीट वेव का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में उष्ण लहर (हीट वेव) अगले पांच दिन तक जारी रहने की चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर की स्थिति है और यह इस महीने में दूसरी बार है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से ओडिशा में और 17 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में उष्ण लहर की स्थिति बनी हुई है. इसने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार में उच्च आर्द्रता लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

पहले भी मंच पर बेहोश होकर गिर चुके हैं गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहली बार मंच पर बेहोश नहीं हुए हैं, इससे पहले 2018 में भी गडकरी महाराष्ट्र के अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश होकर गिर गए थे. मंच पर मौजूद तात्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें सहारा दिया. उस समय बताया गया था कि शुगर लेवल कम होने की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था और बेहोश हो गए थे.

नागपुर से तीसरे बार चुनावी मैदान में नितिन गडकरी

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर लोकसभा सीट से तीसरे बार मैदान में उतारा है. लगातार 12 चुनाव जीत चुकी कांग्रेस को गडकरी 2014 के चुनाव में जोरदार तरीके से हराया था. उसके बाद 2019 में उन्हें शानदार जीत मिली.

गर्मी की वजह से झारखंड कांग्रेस के नेता की थी तबीयत बिगड़ी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैली और चुनावी सभा कर रही हैं. गर्मी की वजह से नेता लगतार बीमार भी हो रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेहोश होने की खबर से पहले मंगलवार को झारखंड से भी ऐसी ही खबर आई थी. झारखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी.

Also Read: अंबेडकर नगर में फूड पॉइजनिंग से 70 बीमार, शादी समारोह में खाया था खाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >