Lok Sabha Election: नयी सरकार के लिए 100 दिन के एजेंडे पर काम शुरू, अंतिम रूप देने में जुटी सचिवों की 10 टीम

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में अबतक तीन चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं. 13 मई को चौथे चरण के लिए वोटिंग देशभर के 10 राज्यों के कुल 96 सीटों पर होना है.

Lok Sabha Election: एक ओर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों में मतदान कार्य प्रगति पर हैं, तो दूसरी ओर नई सरकार के गठन के लिए अभी से तैयारी हो चुकी है. नई सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर सचिवों की 10 टीम काम करना शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले 100 दिन के एजेंडी की घोषणा की थी.

4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का आना है रिजल्ट

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में कराए जा रहे हैं. 4 जून को रिजल्ट आना है. इसी दिन तय हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी.

सचिवों की टीम 10 अलग-अलग क्षेत्रों पर कर रहे काम

नई सरकार के गठन से पहले ही सचिवों की अलग-अलग टीम 10 अलग-अलग क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं. सरकार गठन के बाद होने वाली मंत्रीपरिषद की पहली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सरकार के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए सचिवों के विभिन्न समूह की बैठकें हो रही हैं. जिसमें कृषि, वित्त, विदेश, रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं.

पीएम मोदी का दावा, तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि 4 जून को एनडीए की धमाकेदार जीत होगी और वो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने 100 दिनों के एजेंडे पर अभी से काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा था कि 10 साल का कार्यकाल तो केवल ट्रेलर था, फिल्म अभी बाकी है.

Also Read: इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता जुलता- सीएम योगी आदित्यनाथ

Also Read: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- जेल में मुझे 15 दिन तक नहीं दी गई इंसुलिन

पीएम मोदी ने दिया 400 प्लस का नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 प्लस का नारा दिया है. बीजेपी ने दावा किया है कि चुनाव में उसे 370 से अधिक सीटें मिलेंगी, जबकि एनडीए को 400 प्लस सीटें मिलेंगी. हालांकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने बीजेपी और पीएम मोदी के इस दावे को जुमला बता दिया है. विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि इस बार एनडीए को 150 से अधिक सीटें नहीं मिलने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >