Lok Sabha Election 2024: बीजेपी में शामिल होते ही नवीन जिंदल की लगी लॉटरी, कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होते ही नवीन जिंदल की लॉटरी भी लग गई. पार्टी ने उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

Lok Sabha Election 2024: नवीन जिंदल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया और बताया कि वो कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. कांग्रेस छोड़ने के कुछ देर बाद ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने केंद्र व हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया. मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद करता हूं. आज मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि जिंदल के भाजपा में शामिल होने से विशेषकर हरियाणा में पार्टी और मजबूत होगी.

नवीन जिंदल ने बताया जीवन का महत्वपूर्ण दिन

कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए नवीन जिंदल ने कहा, आज मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है. भाजपा के साथ जुड़कर मैं विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि बीजेपी ने मुझे यह मौका दिया. आज होली के शुभ अवसर पर मेरा लक्ष्य देश में और अधिक खुशियां लाना है. हम पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी अपने भारत को विकसित भारत बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें इसमें सफलता मिलेगी.

बीजेपी ने पांचवीं सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी. पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी की इस सूची में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम है. उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है.

Also Read: बिहार में भाजपा के 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अश्विनी चौबे, छेदी पासवान और अजय निषाद का कटा टिकट

Also Read: BJP की पांचवीं लिस्ट में चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुलू महतो व दुमका से सीता सोरेन को टिकट

Also Read: बीजेपी की पांचवी लिस्ट जारी, उम्मीदवारों में कंगना रनौत और अरुण गोविल के नाम

Also Read: बीजेपी ने ‘राम’ को भी दिया टिकट, मेरठ से चुनाव लड़ेंगे अरुण गोविल, तीन बार के सांसद का पत्ता कटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >