Lok Sabha Election Result 2024: सहयोगियों से बातचीत के बाद 5 जून को करेंगे सरकार बनाने का फैसला, बोले राहुल गांधी

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा. उन्होंने बीजेपी के कम सीट आने पर कहा कि बीजेपी को लोगों ने नकार दिया है. उन्होंने इसे बीजेपी की नैतिक हार कहा है.

Lok Sabha Election Result 2024: वोटों की गिनती के बीच दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कहा कि चुनाव परिणाम जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विषम परिस्थिति में चुनाव प्रचार किया. लेकिन लोगों ने हमारा साथ दिया, हमारी घोषणापत्र को पसंद किया. खरगे ने कहा कि हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा. उन्होंने बीजेपी के कम सीट आने पर कहा कि बीजेपी को लोगों ने नकार दिया है.

जनता और लोकतंत्र की जीत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव का परिणाम जनता और लोकतंत्र की जीत है. यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक एवं नैतिक हार है. खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जनता का परिणाम है, यह जनता की जीत है, लोकतंत्र की जीत है. उन्होंने कहा कि हम पहले से कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी बनाम जनता की थी. उनका कहना था कि 18वीं लोकसभा के इस चुनाव में हमने विनम्रता से जनमत को स्वीकार किया है. इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया. खासकर सत्ताधारी भाजपा ने एक व्यक्ति और एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा था. खरगे ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की राजनीतिक और नैतिक हार है. यह उनकी बहुत बड़ी हार है.

सहयोगियों के साथ बैठक करेगी कांग्रेस
वहीं मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन हम कल अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक करेंगे. ये सवाल वहां उठाए जाएंगे और जवाब दिए जाएंगे. हम अपने गठबंधन सहयोगियों से पूछे बिना कोई बयान नहीं देंगे.

यूपी के लोगों को राहुल ने दिया धन्यवाद
प्रेस कॉफ्रेंस में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यूपी की जनता ने कमाल करके दिखा दिया है. यूपी के लोगों ने देश की राजनीति और संविधान के खतरे को समझा और उन्होंने संविधान की रक्षा की. मैं कांग्रेस पार्टी और भारत का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >