स्मृति ईरानी ने कहा- भ्रष्टाचारी हैं मनीष सिसोदिया, दिल्ली हाईकोर्ट के जजमेंट से बात हुई पुख्ता

स्मृति ईरानी ने दिल्ली हाईकोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने भी इस बात को पुख्ता कर दिया है कि मनीष सिसौदिया ने भ्रष्टाचार किया है.

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी पर हमला किया. स्मृति ईरानी ने दिल्ली हाईकोर्ट के जजमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और मनीष सिसोदिया के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है, वह कोर्ट के इस निर्णय से साबित होता है.. स्मृति ईरानी ने कहा कि कोर्ट ने यह माना है कि मनीष सिसोदिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 100 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार किया है.

गवाहों को परेशान कर सकते हैं मनीष सिसोदिया

स्मृति ईरानी ने कहा कि कोर्ट ने यह भी माना कि मनीष सिसोदिया के पास सरकार में होने की वजह से इतनी प्रशासकीय और शासकीय ताकत है कि वे केस से संबंधित गवाहों को परेशान कर सकते हैं. कोर्ट ने यह भी माना कि मनीष सिसोदिया केस से संबंधित सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं, इसलिए कोर्ट ने उनकी जमानत को अस्वीकार कर दिया. स्मृति ईरानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में जिस तरह मनीष सिसोदिया ने भ्रष्टाचार किया, उसमें और भी कई नेता शामिल हैं. स्मृति ईरानी ने कहा कि कोर्ट का यह जजमेंट आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को साबित करता है.

Also Read : माता-पिता और पत्नी के साथ बैठकर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल

Nandigram : वोटिंग से पहले नंदीग्राम में तृणमूल और भाजपा के बीच में झड़प, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत, कई घायल


सेवा के नाम पर आप ने चुनाव जीता

स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की जनता की सेवा के नाम पर आम आदमी ने चुनाव तो जीता, लेकिन सच्चाई क्या है यह सबको पता चल गया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसौदिया के मामले में जो निर्णय सुनाया है, वह उनके असली चेहरे को सामने लेकर आता है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में जब अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी हुई तो अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार और नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए. आज भी अरविंद केजरीवाल ने यह दावा किया कि उनके बीमार और बूढ़े माता-पिता से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर सकती है, हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस की कोई टीम उनके घर पर नहीं पहुंची है.

Also Read : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना टूटा, ये हैं हार के 5 कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >