Lok Sabha Chunav 2024: कोडरमा में फर्स्ट टाइम वोटर से लेकर 90 साल की बुजुर्ग व गोद में बच्चे लेकर महिलाओं ने की वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024: कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में हर वर्ग के वोटरों का उत्साह बूथ पर दिखा. फर्स्ट टाइम वोटर से लेकर 90 साल की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया. इस दौरान गोद में बच्चे लेकर महिलाएं वोटिंग करती दिखीं.

Lok Sabha Chunav 2024: कोडरमा-झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज सोमवार को चतरा, कोडरमा व हजारीबाग लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदाता शाम पांच बजे तक वोटिंग कर सकेंगे. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. यहां के बूथों पर लोकतंत्र की असली तस्वीर दिखी. फर्स्ट टाइम वोटर से लेकर 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ-साथ नारी शक्ति ने गोद में बच्चे को लेकर मतदान किया.

90 वर्षीया बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर ले जा रहा था बूथ पर

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पड़रिया बूथ पर लोकतंत्र की असली तस्वीर दिखी. एक युवक 90 वर्षीया बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर मतदान कराने के लिए ले जा रहा था. हर वर्ग में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह दिखा.

फर्स्ट टाइम वोटर्स में भी दिखा मतदान का उत्साह

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 264 पर प्रेरणा प्रिया ने पहला वोट डाला. वह पहली बार वोटिंग कर काफी उत्साहित दिखीं. एक तरह जहां बुजुर्ग व महिलाएं मतदान को लेकर जागरूक दिखीं. बूथों पर उनकी भीड़ दिखी, वहीं फर्स्ट टाइम वोटर्स भी मतदान करने को लेकर उत्साहित दिख

गोद में बच्चा लेकर वोट देने पहुंची महिला वोटर

झारखंड की कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर न सिर्फ महिलाओं की लंबी कतार दिखी, बल्कि बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे. युवाओं का उत्साह भी दिखा. कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के गांव खंभरा में महिलाओं की लंबी कतार दिखी. एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर वोट देने पहुंची थी.

भीषण गर्मी में जमुवा के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़

जमुआ में भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. विभिन्न मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुयी है. खासकर महिला वोटरों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ दिव्यांग वॉटरों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गयी है.

Also Read: Jharkhand Lok Sabha Election LIVE: 3 बजे तक झारखंड में 54 फीसदी वोट, चतरा में सबसे ज्यादा 54.74 प्रतिशत मतदान

Also Read: Lok Sabha Chunav 2024: चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार में चिलचिलाती धूप पर भारी दिख रहा लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह

Also Read: कोडरमा, हजारीबाग व चतरा में एनडीए-इंडिया गठबंधन में सीधी टक्कर, गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन के सामने हैं दिलीप वर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >