Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, बिहार, झारखंड सहित 5 राज्यों में बदले गए डीएम और एसपी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच राज्यों में डीएम और एसपी का ट्रांसफर कर दिया है. जिसमें बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, असम और ओडिशा शामिल हैं. चुनाव आयोग ने कुल 8 डीएम और 12 एसपी का ट्रांसफर कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ बैठक के दौरान आयोग ने नियमित समीक्षा के तहत ये निर्णय लिया. स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल अपने कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने के लिए कहा गया है. आयोग ने साथ ही कहा कि जिन अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है, उन्हें लोकसभा चुनावों के पूरा होने तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं दी जाएगी. संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के नामों का एक पैनल आयोग को भेजें और स्थानांतरित किए गए अधिकारियों के स्थान पर ‘शॉर्टलिस्ट’ किए गए लोगों को नियुक्त किया जाएगा.

झारखंड में जिन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया

एसपी देवघर का ट्रांसफर किया गया
एसपी (ग्रामीण) रांची, डीआईजी पलामू, आइजी दुमका के रिक्त पदों को भरने और पदाधिकारियों का पैनल भेजने का निर्देश आयोग की ओर से दिया गया.

बिहार में जिन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया

भोजपुर जिले के डीएम और एसपी का ट्रांसफर किया गया
नवादा जिले के डीएम और एसपी का ट्रांसफर किया गया

असम में जिन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया
उदालगिरी के डीएम का ट्रांसफर किया गया

ओडिशा में जिन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया

कटक और जगतसिंहपुर के डीएम
अंगुल के एसपी, बहरामपुर, खुर्दा और राउरकेला
डीसीपी कटक और आईजी सेंट्रल बदले गए.

आंध्र प्रदेश में जिन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया

कृष्णा, अनंतपुरमु और तिरुपति जिलों के डीएम बदले गए
प्रकाशम, पालनाडु, चित्तूर, अनाथपुरमु और नेल्लोर जिलों के एसपी बदले गए.

Also Read: निर्वाचन आयोग ने झारखंड के देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग का किया ट्रांसफर, इन पदों को भरने का दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >