Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने इन दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें सूची

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने सोमवार को दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. जिसमें महाराष्ट्र की एक और तेलंगाना की एक सीट शामिल है. कांग्रेस ने महाराष्ट्र की अकोला लोकसभा सीट से डॉ अभय काशीनाथ पाटिल को उम्मीदवार बनाया है. जबकि तेलंगाना के वारंगल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कादियाम काव्या को टिकट दिया.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अबतक कुल 214 सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की

कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. 29 मार्च को पार्टी की ओर से 9वीं सूची जारी की गई थी. जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. जिसमें सबसे प्रमुख नाम राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी का है, जिन्हें भीलवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है. राजस्थान के दो लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बदले गए हैं. भीलवाड़ा में दामोदर गुर्जर के स्थान पर सीपी जोशी और राजसमंद में सुदर्शन रावत की जगह दामोदर गुर्जर को टिकट दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कर्नाटक के बेल्लारी से ई तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया गया है.

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतगणना चार जून को होगी.

दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का इंतजार

कांग्रेस ने अबतक दिल्ली के लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. इससे पहले पार्टी की ओर से बताया गया था कि आम आदमी पार्टी की अगुआई में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ के बाद दिल्ली की तीन लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी. आप राष्ट्रीय राजधानी की चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. आम आदमी पार्टी अपने हिस्से की चार सीट-पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नयी दिल्ली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस के हिस्से में तीन सीट- उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक आई हैं.

Also Read: तिहाड़ जेल से सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल? पूर्व PRO ने बताया बेहद चुनौतीपूर्ण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >