Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री को टिकट, देखें पूरी सूची

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे. पहली सूची में 34 केंद्रीय और राज्य मंत्री को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

अमेठी से स्मृति ईरानी को टिकट

सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए बताया, 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट्स पर चुनाव लड़ने का निर्णय हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. 34 केंद्रीय एंव राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, आज हम उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरुणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा किया.

सूची इस प्रकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – वाराणसी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- गांधीनगर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- लखनऊ
राजीव चंद्रशेखर- तिरुवनंतपुरम
सर्बानंद सोनोवाल- डिब्रूगढ़
केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू- अरुणाचल पूर्व
भूपेंद्र यादव- राजस्थान के अलवर
ज्योतिरादित्य सिंधिया- मध्य प्रदेश के गुना
संजीव बालियान- मुजफ्फरनगर
स्मृति ईरानी- अमेठी
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा- खूंटी
अर्जुन राम मेघवाल- राजस्थान बीकानेर
परषोत्तम रुपाला- राजकोट
मनसुख मांडविया – पोरबंदर
देवुसिंह चौहान – खेड़ा
गजेंद्र सिंह शेखावत – जोधपुर
कैलाश चौधरी – बाड़मेर
जितेंद्र सिंह – उधमपुर
अन्नपूर्णा देवी – कोडरमा
वी मुरलीधरन – अट्टिंगल
वीरेंद्र खटीक- टीकमगढ़
फग्गन सिंह कुलस्ते – मंडला
जी किशन रेड्डी – सिकंदराबाद
सत्यपाल सिंह बघेल- आगरा
अजय मिश्रा ‘टेनी’ – खीरी
कौशल किशोर – मोहनलालगंज
भानु प्रताप वर्मा – जालौन
साध्वी निरंजन ज्योति – फतेहपुर
पंकज चौधरी – महाराजगंज
निसिथ प्रामाणिक – कूचबिहार
शांतनु ठाकुर – बनगांव
सुभाष सरकार – बांकुड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >