Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने 5वीं सूची में कंगना, मेनका सहित 20 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी. जिसमें कुल 111 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. सूची में कई ऐसे नाम हैं, जिसे देखकर सभी चौंक गए. जबकि केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और अश्विनी चौबे पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट हैरान कर दिया. पांचवीं सूची में बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों पर भी बड़ा दांव लगाया. जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया. यही नहीं टेलीविजन सीरियल रामायण में भगवान ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया गया है.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने अपनी पांचवीं सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना को टिकट देकर सबसे ज्यादा हैरान किया. हालांकि कुछ दिनों से कंगना जिस तरह से खुल कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान दे रही थीं, ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वह राजनीतिक पारी की शुरुआत जल्द करने वाली हैं.

झारखंड से सीता सोरेन और बंगाल से राजमाता को टिकट देकर बीजेपी ने खेली बड़ी चाल

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी अपनी पांचवीं सूची में झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की है. जिसमें दुमका से सीता सोरेन को टिकट देकर बीजेपी ने बड़ी चाल चली है. सीता सोरेन हाल ही में जेएमएम से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुई हैं. सीता सोरेन को टिकट मिलने से झारखंड में जेएमएम के साथ मुकाबला दिलचस्प हो गया है. वहीं बंगाल के कृष्णानगर सीट से राजमाता अमृता रॉय को टिकट देकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के खिलाफ राजमाता को उतारकर बीजेपी ने चुनावी रण को दिलचस्प बना दिया है.

राज्यलोकसभा सीटउम्मीदवार
आंध्र प्रदेशराजमुंदरीडी पुरंदरेश्वरी
आंध्र प्रदेशअराकूकोथापल्ली गीता
गोवादक्षिण गोवापल्लवी श्रीनिवास डेम्पो
गुजरातसाबरकांठाशोभाबेन महेंद्रसिंह बरैया
हिमाचल प्रदेशमंडीकंगना रनौत
झारखंडदुमकासीता सोरेन
केरलआलत्तूरडॉ टी एन सरासु
ओडिशाबलांगीरसंगीता कुमारी सिंह देव
ओडिशाकालाहांडीमालविका केशरी देव
ओडिशाभुवनेश्वरअपराजिता सारंगी
ओडिशाअस्काअनिता शुभदर्शिनी
राजस्थानगंगानगरप्रियंका बालन
राजस्थानजयपुरमंजू शर्मा
राजस्थानराजसमंदमहिमा विश्वेश्वर सिंह
उत्तर प्रदेशसुल्तानपुरमेनका गांधी
उत्तर प्रदेशबाराबंकीराजरानी रावत
पश्चिम बंगालकृष्णानगरराजमाता अमृता रॉय
पश्चिम बंगालबशीरहाटरेखा पात्रा
पश्चिम बंगालकोलकाता दक्षिणदेबाश्री चौधरी
पश्चिम बंगालमेदिनीपुरअग्निमित्र पॉल

Also Read: गोवा में BJP की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पहली महिला उम्मीदवार है Pallavi Dempo

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >