अरविंद केजरीवाल का दावा दिल्ली का शराब घोटाला फर्जी, पीएम मोदी मुझे बता रहें अनुभवी चोर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी मुझे चुनाव में हरा नही सकते, इसलिए उन्होंने मेरी गलत तरीके से गिरफ्तारी कराई. वे ये चाहते हैं कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं, लेकिन मैं दूंगा नहीं.

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार और मोदी जी पिछले दो साल से ये कह रहे हैं कि 100 करोड़ का घोटाला हुआ है. इन्होंने मुझे गिरफ्तार किया, मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया संजय सिंह को गिरफ्तार किया. इन्होंने 500 से अधिक रेड मारे, लेकिन कुछ रिकवरी नहीं हुई. प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि मैं अनुभवी चोर हूं इसलिए शराब घोटाले में कोई रिकवरी नहीं हुई है. इस बात को छुपाने के लिए वे यह कह रहे हैं कि मैं अनुभवी चोर हूं. दरअसल सच्चाई यह है कि यह पूरा शराब घोटाला फर्जी है. इसलिए मैं पीएम मोदी से यह कह रहा हूं वे गलत तरीके से गिरफ्तार लोगों को छोड़ दें.

सीएम पद ना छोड़ना मेरे संघर्ष का हिस्सा

वहीं अरविंद केजरीवाल ने इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ना देना मेरे संघर्ष और लड़ाई का हिस्सा है. मैं किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के षडयंत्र को सफल नहीं होने दूंगा. वे ये चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं, ताकि वे सरकार गिराकर प्रदेश में चुनाव कराएं और बीजेपी की सरकार बनाएं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जेल से सरकार चलाऊंगा और इसके लिए मुझे जेल में सुविधाएं देनी पड़ेगी, ताकि मैं सीएम के दायित्वों को पूरा कर सकें.

Also Read : Swati Maliwal Case: बिभव कुमार की चार दिन बढ़ी पुलिस हिरासत, 28 मई तक रहेंगे रिमांड पर

BCCI : टीम इंडिया के चीफ कोच को लेकर जय शाह ने किया बड़ा खुलासा, रिकी पोंटिंग और लैंगर के बयान को झुठलाया

मोदी जी मुझे चुनाव में नहीं हरा सकते

अरविंद केजरीवाल ने बातचीत में कहा कि मेरे इस्तीफे को लेकर कोर्ट में पीआईएल भी दायर की गई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया और कहा कि मैं इन्हें पद से नहीं हटा सकता. मैं जेल से सरकार चलाऊंगा, ताकि किसी भी सीएम को झूठे मामले में फंसाकर मोदी जी जेल ना भेज पाएं. अगर मैंने आज इस्तीफा दे दिया, तो वे अपने अगले कदम में बंगाल की मुख्यमंत्री को हटाकर वहां बीजेपी की सरकार बनाना चाहेंगे.केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जानते हैं कि केजरीवाल को चुनाव में हराया नहीं जा सकता. इसलिए वे इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन मैं जनतंत्र को खतरे में नहीं डाल सकता हूं.

Also Read :SRH vs RR: IPL 2024 का क्वालीफायर 2 बारिश में धुला तो कौन सी टीम जाएगी फाइनल में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >