Lok Sabha Election: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- जेल में मुझे 15 दिन तक नहीं दी गई इंसुलिन

Lok Sabha Election: तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर निकलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ रैली और रोड शो कर रहे हैं.

Lok Sabha Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मोती नगर इलाके में रोड शो किया.

मुझे 15 दिन जेल में नहीं दी गई इंसुलिन

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली-एनसीआर के लिए स्कूल बनाए. मैंने लोगों के लिए मुफ्त दवा की सुविधा की व्यवस्था की, लेकिन जब मैं जेल में था, तो 15 दिनों तक उन्होंने मुझे सुगर की दवा नहीं दी गई. मुझे जेल के अंदर 15 दिनों तक इंसुलिन नहीं दी गई.

भाजपा पंजाब और दिल्ली में ‘आप’ की सरकार गिराना चाहती थी: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब और दिल्ली में ‘आप’ की सरकार को गिराना चाहती थी, लेकिन उसका यह मकसद पूरा नहीं हो पाया. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, मेरी गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ और अधिक एकजुट हो गई है. केजरीवाल ने कहा, मेरी गिरफ्तारी से पहले भाजपा के लोग कहते थे कि वे पार्टी तोड़ देंगे और दिल्ली तथा पंजाब में हमारी सरकार गिरा देंगे. उन्होंने कहा, उनकी यही रणनीति थी कि वे मुझे गिरफ्तार कराएंगे, पार्टी तोड़ देंगे, दिल्ली और फिर पंजाब में भी सरकार गिरा देंगे, लेकिन मेरी गिरफ्तारी के बाद उनकी यह रणनीति विफल हो गई. आप सब टूटे नहीं.

Also Read: अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी – मुफ्त बिजली, किसानों को MSP, जानें और क्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >