Work From Home Job Scam: आज के डिजिटल दौर में 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home) जॉब्स की मांग काफी बढ़ गई है. लेकिन इसी आड़ में साइबर अपराधियों का जाल भी तेजी से फैल रहा है. फर्जी कंपनियां युवाओं को बिना किसी खास योग्यता के मोटी कमाई का लालच देकर ठगी का शिकार बना रही हैं. आए दिन ऐसे मामलें देखने को मिल रहे हैं.
ऐसे में अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम या पार्ट-टाइम जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो किसी भी कंपनी से जुड़ने से पहले ये 5 खतरे के संकेत जरूर जान लें-
वर्क फ्रॉम होम स्कैम पहचानने के 5 मुख्य संकेत
- जॉइनिंग/सिक्योरिटी फीस की मांग
- टेलीग्राम पर टास्क के बदले पैसे
- बिना इंटरव्यू तुरंत जॉब ऑफर
- पर्सनल व्हाट्सएप/जीमेल से संपर्क
- बैंक व आधार डिटेल्स पहले मांगना
ये भी पढ़ें: पीछे छूट गया NEET पेपर लीक! जंतर मंतर पर हावी हुई राजनीति
आइए इन प्वाइंट्स को डिटेल में समझते हैं
1. रजिस्ट्रेशन या सिक्योरिटी फीस मांगना
कोई भी असली और वेरीफाइड कंपनी नौकरी देने के लिए कैंडिडेट से पैसे नहीं मांगती है. अगर कोई कंपनी सिक्योरिटी डिपॉजिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या ट्रेनिंग के नाम पर पैसों की मांग करे, तो तुरंत समझ जाएं कि वह फर्जी है.
2. टेलीग्राम और व्हाट्सएप टास्क स्कैम
आजकल यूट्यूब वीडियो लाइक करने, गूगल पर रेटिंग देने या टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर प्रीपेड टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी हो रही है. शुरुआत में थोड़ा मुनाफा देकर बाद में भारी रकम ठग ली जाती है. ऐसे में अगर इस टाइप का काम हो तों समझ जाए ये फर्जी काम है.
3. योग्यता से ज्यादा सैलरी का ऑफर
अगर बिना किसी अनुभव या विशेष स्किल के आपको हर दिन 2,000 से 5,000 कमाने का ऑफर दिया जा रहा है, तो यह 100% स्कैम का संकेत है. क्योंकि आजकल कोई भी कंपनी बिना स्किल के इतना पैसा पे नहीं करती है.
4. कंपनी की ऑफिशियल ईमेल आईडी न होना
आमतौर पर कोई जॉब मे ऑफिशियल ईमेल से कोई भी मेल किया जाता है. अगर जॉब ऑफर किसी ऑफिशियल ईमेल (जैसे: hr@companyname.com) के बजाय आम Gmail, Yahoo या व्हाट्सएप मैसेज से आ रहा है, तो उस पर कभी भरोसा न करें.
5. बैंक व आधार डिटेल्स पहले मांगना
कोई भी कंपनी काम शुरू होने से पहले ही ओटीपी और संवेदनशील जानकारी नहीं मांगती है. अगर आपसे भी कोई शुरू में ही ये सब चीजें मांगने लगे तो समझ जाना चाहिए ये जॉब फर्जी हैं.
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत यहां करें शिकायत
अगर आप किसी जॉब स्कैम के शिकार हो जाते हैं, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा आप cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कितने पढ़ें-लिखें हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, रखते हैं ये डिग्री
