विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मीडिया वर्स का समापन, मिस राजस्थान खुशी बगाया ने बढ़ाया उत्साह

Vivekanand Global University Media Verse: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय मीडिया फेस्ट “मीडिया वर्स” का 28 जनवरी को भव्य और यादगार समापन हुआ. यह फेस्ट 27 और 28 जनवरी को यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित किया गया था. इन दो दिनों में पूरे कैंपस में उत्साह, क्रिएटिविटी और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला.

Vivekanand Global University Media Verse: मीडिया वर्स का मकसद छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना था. इस फेस्ट में छात्रों को न सिर्फ अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का प्लेटफॉर्म मिला, बल्कि मीडिया इंडस्ट्री की प्रैक्टिकल समझ भी मिली. अलग-अलग प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों ने टीमवर्क, लीडरशिप और प्रेजेंटेशन स्किल को बेहतर किया.

फेस्ट के दूसरे और अंतिम दिन विश्वविद्यालय के संरक्षक एमआर बगारिया ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मीडिया आज समाज का आईना है और युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक बदलाव के लिए करें. उन्होंने छात्रों को रचनात्मक सोच, नैतिक पत्रकारिता और नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों, शिक्षकों और छात्रों की जमकर तारीफ की.

Vivekanand Global University Media Verse खुशी बगाया मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस राजस्थान रह चुकीं खुशी बगाया रहीं. उन्होंने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए और कहा कि आत्मविश्वास, लगातार मेहनत और अपने सपनों पर भरोसा ही सफलता की असली कुंजी है. उन्होंने छात्रों को मंच से मिलने वाले अवसरों का पूरा फायदा उठाने की सलाह दी. उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल और भी खास हो गया और छात्रों में नया जोश देखने को मिला.

मीडिया वर्स के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इनमें रील मेकिंग, फिल्म मेकिंग, फैशन शो, ओपन माइक और ऐड-मैड जैसी गतिविधियां शामिल रहीं. रील और फिल्म मेकिंग में छात्रों ने सामाजिक मुद्दों और युवा सोच को शानदार तरीके से पेश किया. फैशन शो में आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी का बेहतरीन मेल देखने को मिला. ओपन माइक में कविता, कहानी और गायन के जरिए छात्रों ने अपनी बात रखी. वहीं ऐड-मैड प्रतियोगिता में कम समय में असरदार विज्ञापन बनाकर टीमों ने सबका ध्यान खींचा.

विजेताओं को पुरस्कार

समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का अंत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें यूनिवर्सिटी प्रबंधन, अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार जताया गया.

यह भी पढ़ें: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मीडिया वर्स का धमाकेदार आगाज, छात्रों की क्रिएटिविटी ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >