Viral News: तुम मुझे Kidney दो, मैं तुम्हें नौकरी, प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला को मिला गजब का धोखा

Viral News: एक महिला ने किडनी देकर बॉस की जान बचाई. बदले में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. नौकरी से निकाले जाने पर महिला ने कंप्लेन किया. वहीं अब इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के मिलेजुले रिएक्शन आ रहे हैं. प्राइवेट नौकरी और बॉस के बर्ताव को लेकर लोगों ने प्रतिक्रिया दी.

Viral News: प्राइवेट नौकरी में लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं. अच्छी पोजिशन हासिल करने के लिए और बॉस को खुश करने के लिए हर संभव कुर्बानी दी जाती है. लेकिन इस बार तो गजब ही हो गया. एक महिला ने बॉस की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी. लेकिन बदले में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. ये पढ़कर जितना आश्चर्य आपको हो रहा होगा, उससे कहीं ज्यादा शॉक में वो किडनी दान करने वाली महिला हैं. 

किडनी देने के बाद भी नौकरी से निकाल दिया 

दरअसल, न्यूयॉर्क की एक महिला ने अपने बॉस की जिंदगी बचाने के लिए किडनी दान की है. लेकिन इसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. अब उसने कंपनी और बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ये महिला न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड की 47 वर्षीय डेब्बी स्टीवंस हैं. 

बॉस की जिंदगी बचाने के लिए डोनेट किया किडनी 

स्टीवंस का कहना है कि उन्होंने कभी भी नौकरी या प्रमोशन के लिए यह कदम नहीं उठाया था बल्कि केवल बॉस की जान बचाने के लिए यह फैसला लिया था. इस महिला की किडनी उनके बॉस से मैच नहीं हुई थी तो उन्होंने किसी अजनबी को किडनी दान कर दी, जिसके बाद बॉस को डोनर लिस्ट में ऊपर जगह मिली. 

ऑपरेशन के बाद बदला बॉस का व्यवहार 

अगस्त 2011 में ऑपरेशन के चार हफ्ते बाद नौकरी पर वापसी की. उनका आरोप है कि इसके बाद उनकी बॉस का बर्ताव पूरी तरह बदल गया. लगातार उन पर चिल्लाना, गलत आरोप लगाना और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया गया. स्टीवंस का कहना है कि उन्हें उनकी पोस्ट से हटाकर 50 मील दूर दूसरे शोरूम में भेज दिया गया. उन पर लगातार मानसिक तनाव बढ़ रहा था. 

मिली जिंदगी बचाने की सजा

जब परेशान होकर स्टीवंस ने वकीलों से संपर्क किया और कंपनी को शिकायत भेजी, तो एक हफ्ते के भीतर ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. स्टीवंस ने कहा कि मैंने अपनी बॉस की जिंदगी बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन बदले में मुझे अपमान और नौकरी से निकाल दिया गया. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर इस खबरो को लेकर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ का कहना है कि ये बस एक बॉस बिहेवीयर है. किसी ने कहा बात जब बिजनेस की आती है तो उसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं रह जाता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अब अपनी किडनी वापस मांग लो. आपकी जानकारी के लिए यहां बता दें कि ये कहानी सोशल मीडिया पर हाल फिलहाल में चल रही है. लेकिन ये खबर वर्ष 2012 की है. एबीसी न्यूज ने इसे खबर को 2012 में अपनी वेबसाइट पर जगह दी थी. 

यह भी पढ़ें- Resume आपके पेट में…नौकरी मांगने का बेहद प्यारा तरीका, डोनट के साथ भेज दी CV

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >