UK Board Results: 30 अप्रैल को जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स, जानें चेक करने का तरीका

UBSE UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट्स आज यानी कि 30 अप्रैल को जारी किये जाएंगे, आज हम आपको बताएंगे आप किस तरह से रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं.

UBSE UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट्स की घोषणा की जाएगी. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया कि कल सुबह लगभग 11:30 बजे, रिजल्ट्स के लिए ऑफिशियल लिंक एक्टिव हो जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस साल एग्जाम्स 27 फरवरी से शुरू हुईं और 16 मार्च तक चली थीं. वहीं बात करें रिजल्ट्स की तो यह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अवेलेबल कराए जाएंगे.

स्कोर कार्ड में होंगे ये डीटेल्स

-स्टूडेंट का नाम
-पिता का नाम
-माता का नाम
-रोल नंबर
-स्कूल का नाम
-टोटल मार्क्स
-अलग-अलग सब्जेक्ट्स में स्कोर किये गए मार्क्स
-सब्जेक्ट कोड
-क्वालीफाईंग मार्क्स
-ग्रेड
-प्रैक्टिकल एग्जाम्स में हासिल किये गए मार्क्स

इस तरह चेक करें रिजल्ट्स

उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट्स को चेक करने के लिए आपको नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

-उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें
-उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन कर लें
-इसके बाद आपको मार्क्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी
-आप इस मार्क्स शीट को रिफरेन्स के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >