UPSC Topper Marks: दस साल बाद टूटा टीना डाबी का रिकॉर्ड, टॉपर शक्ति दुबे निकलीं आगे, देखें मार्क्स

UPSC Topper Marks: यूपीएससी सिविल सर्विस की फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ. रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई. यूपीएससी में इस साल प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है. बता दें कि शक्ति दुबे के टॉपर बनते ही मशहूर IAS टीना डाबी का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है.

UPSC Topper Marks: यूनियर पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने यूपीएससी में रैंक 1 लाकर टॉप किया है. इस साल की टॉपर शक्ति दुबे ने साल 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए उनकी मार्कशीट पर नजर डालते हैं.

UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट 22 अप्रैल को जारी किया गया. इस साल देश को 1009 सिविल सर्वेंट मिले हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद पास होने वाले कैंडिडेट्स के मार्क्स भी जारी किए गए. वहीं, टॉप करने वाली शक्ति दुबे ने कई बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

UPSC Topper Marks: कितनी है शक्ति दुबे की मार्कशीट?

यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 1 लाने वाली शक्ति दुबे ने 8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को पछाड़ा है. शक्ति दुबे को यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1043 मार्क्स प्राप्त हुआ है. उन्हें लिखित परीक्षा में 843 नंबर मिले हैं. वहीं, इंटरव्यू में शक्ति दुबे को 200 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper 2025: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पर उठा सवाल, पूर्व सीनियर IPS ने अटेम्प्ट पर घेरा

बीएचयू से की पढ़ी

यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने वाली शक्ति दुबे की शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज में ही हुई है. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद सोशल सर्विस की तैयारी में लग गईं.

IAS Tina Dabi Marks: आईएएस टीना डाबी मार्कशीट

साल 2015 में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में टीना डाबी को रैंक 1 प्राप्त हुआ था. टीना डाबी का नाम देश की सबसे मशहूर आईएएस ऑफिसर की लिस्ट में शामिल है. टीना डाबी का रिकॉर्ड 10 साल बाद टूट गया है. उन्हें यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1063 मार्क्स प्राप्त हुए थे.

टीना डाबी को यूपीएससी में 1063 मार्क्स मिले थे. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 868 मार्क्स मिले. वहीं, पर्सनल इंटरव्यू में उनके मार्क्स 195 मार्क्स प्राप्त हुए थे. इसके बाद किसी भी महिला यूपीएससी टॉपर को इंटरव्यू में इससे ज्यादा मार्क्स नहीं मिले थे. शक्ति दुबे ने इस बार उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शक्ति को 200 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें: पापा मैं IAS बनकर रहूंगी… और बिहार की बेटी ने दो बार UPSC में गाड़ दिया झंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >