UPSC Paper Analysis: करेंट अफेयर्स ने घुमाया दिमाग, देखें कैसा था यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर

UPSC Paper Analysis: यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए दोनों पेपर की परीक्षा खत्म हो गई है. परीक्षा खत्म होने के बाद अब पेपर पर परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस का पेपर इस बार कई उतार चढ़ाव भरा रहा है. आइए जानते हैं कि यूपीएससी प्रीलिम्स का दोनों पेपर कैसा रहा है.

UPSC Paper Analysis: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा खत्म हो गई है. यूपीएससी सिविल सर्विस का पेपर इस बार कई उतार चढ़ाव भरा रहा है. परीक्षा खत्म होने के बाद अब पेपर पर परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. दोपहर में 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स का दूसरा पेपर था. आइए जानते हैं कि UPSC Prelims का दोनों पेपर कैसा रहा है.

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स पेपर 1 सुबह 09:30 बजे से 11.30 बजे के बीच आयोजित किया गया था. यह जीएस यानी जनरल स्टडीज का पेपर था (GS). दोपहर में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 का पेपर 2 यानी सीसैट (CSAT) हुआ.

UPSC Paper Analysis: कैसा था पेपर?

यूपीएससी परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है. इसके लिए लाखों की संख्या में परीक्षार्थी आवेदन करते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा खत्म होते ही छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं.

UPSC Paper 1 Analysis पेपर 1 में करेंट अफेयर्स कठिन

UPSC प्रीलिम्स 2025 के जनरल स्टडीज पेपर 1 को मध्यम से कठिन श्रेणी में रखा गया है. कई उम्मीदवारों ने पेपर को लंबा और कंफ्यूज करने वाला बताया है. प्राचीन इतिहास और राजनीति सेक्शन के प्रश्न को स्ट्रेट और स्कोरिंग कहा जा रहा है.

UPSC Paper 1 Analysis: सीसैट पेपर कैसा था?

यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर 2 यानी CSAT क्वॉलिफाइंग पेपर है. इसमें 33% अंक हासिल करना जरूरी है. इससे कम मार्क्स होने पर आपको यूपीएससी परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा. इस बार सीसैट के पेपर को आसान बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >