UPSC NDA, NA 2024 की मार्कशीट जारी, ऐसे करें चेक

UPSC NDA और NA 2024 की परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक करें रिकमेंडेड उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड.

UPSC NDA, NA Result Declared: यूपीएससी यानि कि संघ लोक सेवा आयोग ने आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानि एनडीए और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा 2024 के मार्क्स की घोषणा कर दी है. ऐसे में जो शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट हैं वे अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

बता दें, यह परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित हुई थी और इसके आधार पर 641 उम्मीदवारों का आयोजन किया गया है. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद, रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा एनडीए के सेना, नौसेना और वायु सेना के विंगों के 153वें कोर्स और 115वें भारतीय नौसेना कोर्स के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए थे.

कैसे चेक करें UPSC NDA, NA के मार्क्स?

1. सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर “what’s new” सेक्शन में जाएं.
3. “Marks of recommended candidates exam 1” के लिंक पर क्लिक करें.
4. आपके स्कीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा जिसमें विस्तृत रूप से मार्क्स का डिस्ट्रीब्यूशन मौजूद होगा.
5. पीडीएफ में मार्क्स देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के रख लें.

Also Read: JEE Advanced 2025: जेइइ एडवांस में अब दो की जगह तीन बार शामिल हो सकेंगे विद्यार्थी

Also Read: BHU PhD : यूजीसी नेट स्कोर से होने थे दाखिले, NTA की लापरवाही से रुके

Also Read: Kamala Harris Education : कितनी पढ़ी लिखी हैं अमेरिका की उपराष्ट्रपति, किन देशों से की है पढ़ाई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >