UPMSP UP Board 12th Arts Result OUT: यूपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, सबसे पहले यहां देखें

UPMSP UP Board 12th Arts Result OUT: उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो चुका है. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं.

UPMSP UP Board 12th Arts Result OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिखा परिषद यानी UPMSP ने यूपी बोर्ड इंटर आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट आज upresults.nic.in पर जारी कर दिया है. बता दें कि इस साल मैट्रिक और इंटर दोनों मिलाकर कुल करीब 55 लाख छात्रों ने आवेदन किया था और सभी को बेसब्री से रिजल्ट के जारी होने का इंतजार था. आज 12:30 बजे से प्रयागराज स्थित बोर्ड ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था जहां पर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी किया गया. बता दें कि कुछ ही देर में टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स.

कैसे चेक करें UPMSP UP Board 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट ? (UP Board 12th Arts Result)

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर रख लें.

Also Read: UP Board Result 2025 OUT soon: पिछड़ गया यूपी बोर्ड, 54 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी करने में UPMSP फेल

यूपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi)

  • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.
  • अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें.
  • अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.
  • UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें.

Also Read: UP Board Result 2025: इन छात्रों की नहीं आएगी मार्कशीट, ना करें यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार

Also Read: UPMSP UP Board Result 2025: एक मिनट में देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट, डाउनलोड करें ये ऐप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >