NTA को बंद करो…UGC NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भड़के छात्र संगठन

UGC NET Exam Protest: यूजीसी नेट परीक्षा के तीन पेपर रद्द किए जाने को लेकर स्टूडेंट यूनियन ने दिल्ली में प्रोटेस्ट किया. NTA बंद करो की मांग के साथ NSUI और लेफ्ट के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए.

UGC NET Exam Protest: नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी ने NTA की फजीहत कम नहीं की थी कि अब इसके हिस्से एक और परीक्षा का नाम जुड़ गया. दरअसल, यूीजीसी नेट परीक्षा के तीन पेपर, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी में प्रश्न पत्र में गलतियों को लेकर NTA ने ये परीक्षा रद्द कर दी है. यूजीसी नेट की पूरी परीक्षा रद्द नहीं हुई है बल्कि सिर्फ इन तीन विषयों की परीक्षा रद्द की गई है.

NTA को बैन करने की उठी मांग

इस मुद्दे को लेकर अब दिल्ली में प्रोटेस्ट हो रहा है. स्टूडेंट यूनियन NSUI और लेफ्ट के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. सोमवार को स्टूडेंट यूनियन ने पोस्टर के साथ नारे लगाए. उन्होंने “NTA को बैन करो के नारे लगाए.” NTA के हेडक्वाटर के बाहर छात्रों की भीड़ दिखी.


स्टूडेंट्स का कहना है कि दो महीने बाद छात्र कैसे परीक्षा की तैयारी कर लेंगे. AISF का कहना है कि NTA को भंग करके एक पारदर्शी शिक्षा सिस्टम बनाई जानी चाहिए. साथ ही उनका कहना है कि इससे सेशन लेट हो जाएगा जोकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.

ये भी पढ़ें: बिहार STET आवेदन तो शुरू हो गया, अब समझें Paper 1 और 2 का पूरा एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स का गणित

NTA ने मानी अपनी गलती, जारी किया नोटिस

एजेंसी ने UGC NET का पेपर रद्द किए जाने को लेकर नोटिस जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा रद्द की गई है. NTA ने कहा कि प्रश्नपत्र में कई गलतियों की शिकायतें मिली थीं. इन शिकायतों की जांच और त्रुटियों की समीक्षा के लिए एनटीए ने एक समिति का गठन किया था. समिति की सिफारिशों के आधार पर निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए NTA इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करेगी.

NTA नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
विषय (Subject)परीक्षा तिथि (Exam Date)शिफ्ट (Shift)
अंग्रेजी (English)9 सितंबर 2026पहली शिफ्ट
कॉमर्स (Commerce)9 सितंबर 2026दूसरी शिफ्ट
समाजशास्त्र (Sociology)10 सितंबर 2026पहली शिफ्ट

तीनों विषय के पेपर में क्या थी गड़बड़ी? 

यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) के जो तीन पेपर रद्द हुए हैं, उनमें फैक्चुअल, ग्रामर और स्पेलिंग मिस्टेक थे. बड़ी संख्या में ऐसे प्रश्न भी दोहराए गए जो पहले की परीक्षा में पूछे जा चुके थे. ऐसे में NTA ने जांच के बाद पेपर रद्द कर दिया. री-एग्जाम का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है. परीक्षा सिंतबर महीने में होगी. NTA ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं के लिए छात्रों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. 


ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द हुई, जाएगी किसकी नौकरी? समझें पूरा गणित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >