अब UG कोर्सेज में इंटर्नशिप जरूरी, स्टूडेंट्स को मिलेंगे क्रेडिट, UGC का नया रूल

UGC Internship Guidelines 2026: UGC के अनुसार, हर सप्ताह 2 घंटे शामिल होने पर 1 Internship Credit दिया जाएगा. अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में पढ़ाई करने वालों के लिए क्रेडिट सिस्टम जरूरी है.

UGC Internship Guidelines 2026: यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन (UGC) ने अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए इंटर्नशिप/रिसर्च इंटर्नशिप को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. जारी गाइडलाइंस के अनुसार, अब ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को इंटर्नशिप के लिए अकैडमिक क्रेडिट दिए जाएंगे. हर ग्रेजुएशन कोर्स करने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य होगी.

यूजी छात्रों के लिए इंटर्नशिप क्रेडिट सिस्टम

यूजीसी ने अपने X पर एक नोटिस जारी करके इंटर्नशिप में क्रेडिट सिस्टम की बात स्टूडेंट्स तक शेयर की. UGC के अनुसार, हर सप्ताह 2 घंटे शामिल होने पर 1 Internship Credit दिया जाएगा. छात्रों को कुल आवश्यक 120/160 क्रेडिट्स में से कम से कम 2 से 4 क्रेडिट्स इंटर्नशिप के लिए दिए जाएंगे.

चौथे सेमेस्टर के बाद इंटर्नशिप अनिवार्य

UG डिग्री प्रोग्राम में पढ़ रहे छात्रों के लिए चौथे सेमेस्टर के बाद 60 से 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य होगी. इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री और रिसर्च का प्रैक्टिकल एक्सीपियंस देना है.

इन स्किल्स के लिए तैयार होंगे छात्र

UGC ने कहा कि इस पहल से छात्रों की स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च एक्सपोजर और रोजगार क्षमता को बढ़ावा मिलेगा. छात्र इंटर्नशिप के जरिए इंडस्ट्री, रिसर्च संस्थानों और अन्य संगठनों में काम करने का अनुभव हासिल कर सकेंगे.

  • छात्रों की स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा
  • रिसर्च एक्सपोजर बढ़ेगा
  • रोजगार क्षमता (Employability) बेहतर होगी
  • इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव मिलेगा
  • रिसर्च संस्थानों से जुड़ने का मौका मिलेगा
  • प्रैक्टिकल लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा

यह भी पढ़ें- जेईई का रिजल्ट जल्द, IIT नहीं मिला तो इन कॉलेज में लें एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >