Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, झट से कर लें याद

Today School Assembly News Headlines: आज की तेज रफ्तार दुनिया में हर पल घट रही घटनाओं की जानकारी रखना स्कूल के छात्रों के लिए बेहद जरूरी है. इसी कारण अधिकांश स्कूलों में असेंबली के दौरान दिनभर की प्रमुख खबरें साझा की जाती हैं. करंट अफेयर्स से जुड़े रहना न केवल छात्रों का ज्ञान बढ़ाता है, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी बड़ी मदद करता है.

Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया में हर पल क्या हो रहा है, ये जानना स्कूल के स्टूडेंट के लिए बहुत जरूरी है. ऐसे में आज के सभी स्कूलों में असेंबली के दौरान दिनभर की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. यही नहीं स्टूडेंट्स के लिए न्यूज से अपडेट रहना बहुत जरूरी है. इससे वे प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार होते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

  1. गोवा के होटल में भीषण आग

गोवा के एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. उसमें 23 लोगों की जान चली गई. अब इस पूरे मामले के लिए मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं.

2. आने वाले सप्ताह में बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. अगले सप्ताह 8 दिसंबर 2025 से14 दिसंबर 2025 के बीच स्कूल बंद रहेंगे.

मंगलवार 9 दिसंबर – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
शुक्रवार, 12 दिसंबर- मेघालय में बैंक की छुट्टी रहेगी. पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि के मौके पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
शनिवार, 13 सितंबर – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार होगा.
गुरुवार, 25 दिसंबर- क्रिसमस के मौके पर छुट्टी

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

ब्रिटेन सरकार ने पहली बार अपने घरेलू आतंकवाद-रोधी कानूनों का इस्तेमाल करते हुए एक ब्रिटिश सिख कारोबारी और उससे जुड़े संगठन पर प्रतिबंध लगाया है. इस कार्रवाई के तहत उनकी संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं. गुरप्रीत सिंह रेहल की संपत्ति जब्त किए जाने की भी संभावना है, जिन पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

शनिवार को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनते ही भारतीय कप्तान केएल राहुल काफी खुश नजर आए. दरअसल, निर्णायक मैच से पहले भारत लगातार 20 टॉस हार चुका था, जिसकी शुरुआत 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा के टॉस हारने के बाद हुई थी. टॉस जीतते ही राहुल ने मुट्ठी बांधकर खुशी जाहिर की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, 10 मिनट में कर लें याद 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >