Today School Assembly News Headlines: जानें देश विदेश की बड़ी-बड़ी खबरें, बस 5 मिनट में हो जाएंगे याद

Today School Assembly News: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 4 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

Today School Assembly News: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आज देश में क्या कुछ हुआ, आइए जानते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें 

भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर बोले पीयूष गोयल

अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापारिक समझौते पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इस डील को सबसे अच्छी डील बताया है.

Munawar Rana Daughter News: मुनव्वर राना की बेटी ने पति पर किया केस 

मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

बिहार बजट में 6 बड़ी घोषणाएं

बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट 2026-27 पेश किया. इसमें आम लोगों से जुड़ी 6 खास घोषणाएं की गई. इनमें हॉस्पिटल, स्किल डेवलपमेंट, चीनी मिलों साथ कई जरूरी घोषणाएं शामिल हैं.

Today School Assembly News: स्पोर्ट्स की बड़ी खबर

ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला पाकिस्तान के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. पीसीबी को 3 अरब 15 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लग सकता है.

Today School Assembly News: दुनिया की बड़ी खबर

अजय बंगा का पंजाब दौरा, देखें अपडेट

वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर हैं. वहां उन्होंने अब तक गुरुद्वारा पंजा साहिब और उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आर्कियोलॉजिकल साइट का दौरा किया.

यह भी पढ़ें- मैम…जाने दीजिए प्लीज! 2 मिनट लेट पहुंचने पर Bihar Board Exam में नहीं मिली एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >