भारत के शिक्षक और छात्र के बीच का सकारात्मक संबंध है विश्व विख्यात: महुआ माजी

teachers day celebration 2024: राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने एक रांची में आयोजित एक शिक्षक दिवस समारोह में कहा कि हमारे देश की गुरू शिष्य परंपरा को आदर की दृष्टी से देखा जाता है.

रांची के वेंडर मार्केट स्थित चूल्हा चैका बैक्वेट हॉल में आज 7 सितंबर 2024 को रांची के हरिओम टावर स्थित इंफैसिस इंस्टिट्यूट के बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया. इस मौके पर कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मुख्य अतिथि के रूप में महुआ माजी मौजूद थी. संस्थान के डायरेक्टर इरफान जिया ने भी बच्चों से अपने अनुभव साझा किए.

महुआ माझी ने कहा कि हमारे देश की गुरू शिष्य परंपरा को आदर की दृष्टी से देखा जाता है. भारत में ऐसे स्टूडेंट रहे हैं जो शिक्षक और छात्र के बीच के रिश्ते आदरपूर्वक निभा रहे हैं. महुआ माझी का विश्वास है कि आज के गुरूओं की मदद से आने वाले दिनों में भारत विश्वगुरू बनेगा. उन्होंने कहा शिक्षक और छात्र के बीच एक सकारात्मक संबंध है, जो एक दूसरे से विश्वास और सम्मान प्राप्त करने के प्रयासों में होता है.

असफलता से सफलता कि मंजिल तय करें

संस्थान के डायरेक्टर इरफान जिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे अगर असफल होते हैं और उससे सीखकर सफलता हासिल करते हैं तो इससे बड़ी बात किसी शिक्षक के लिए नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसा बनना काफी मुश्किल है, पर हम उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूर कोशिश कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >