पानी के गिलास को प्रपोज… UPSC Interview में ऐसा सवाल कि टॉपर रह गए हक्के-बक्के

UPSC Interview: UPSC इंटरव्यू में कैंडिडेट्स की केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि उनकी समझ, आत्मविश्वास और ह्यूमर की भी परीक्षा होती है. 2019 बैच के IAS अक्षत जैन से इंटरव्यू में टेबल पर रखे पानी के गिलास को प्रपोज करने को कहा गया, जिस पर उनके जवाब ने पूरे इंटरव्यू पैनल को खुश कर दिया.

UPSC Interview: हाल ही में यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आया है. टॉपर्स की सफलता की कहानी के बीच बार-बार इस परीक्षा की कठिनाइयों पर भी बात हो रही है. UPSC की लिखित परीक्षा जितनी टफ है, उतना ही जटिल इंटरव्यू भी है. ऐसे-ऐसे सवाल आते हैं, जिसे सुनकर कैंडिडेट्स हक्के-बक्के हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ 2019 बैच के IAS अक्षत जैन के साथ. इंटरव्यू में उनसे एक गिलास को प्रपोज करने कह दिया गया.

ओवरऑल पर्सनालिटी की होती है परख

UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के लिए फाइनल राउंड में इंटरव्यू आयोजित किया जाता है. इस इंटरव्यू को पर्सनालिटी टेस्ट (Personality Test) का नाम दिया गया है यानी कि इसमें कैंडिडेट्स को हर तरह से परखा जाता है. न सिर्फ किताबी ज्ञान देखा जाता है बल्कि उनका आत्मविश्वास, बोलने की शैली, शब्दों का चयन और ह्यूमर भी देखा जाता है.

बोर्ड मेंबर ने कहा गिलास को प्रपोज करो

मॉक इंटरव्यू में UPSC में रैंक 2 हासिल करने वाले अक्षत जैन से पूछा गया कि क्या आप सिंगल हैं? उन्होंने ना में जवाब दिया. फिर उनसे कहा गया कि आपके सामने टेबल पर एक गिलास रखा है, जिसमें पानी है. फरवरी का महीना है और ठीक सामने ये गिलास. इसे प्रपोज करें.

IAS ने इंटरव्यू में दिया जबरदस्त जवाब

अक्षत ने बिना देर किए कहा कि ये फरवरी वैलेंटाइन का महीना होता है. इस गिलास में रखे पानी का दिल बहुत क्लियर है. मैं जानता हूं, जिसकी मुझे तलाश है, ये गिलास का पानी वही है. ऐसे में इस गिलास या पानी जो भी कहें उससे अपने दिल की बात कहना चाहूंगा कि क्या आप मेरे हमसफर बनेंगे. मैं पूरी जिंदगी आपको प्यार करूंगा. अक्षत जैन का जवाब सुनकर इंटरव्यू पैनल में बैठे सभी मेंबर खुश हुए.

कौन हैं अक्षत जैन?

अक्षत जैन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में AIR रैंक 2 से सफलता हासिल की थी. अक्षत जैन ने अपने दूसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की थी. पहले प्रयास में वे कुछ अंकों से प्रीलिम्स में पास नहीं हो पाए थे. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई जयपुर से हुई है. इसके बाद उन्होंने IIT गुवाहाटी से बीटेक किया था. अक्षत के माता-पिता दोनों ही सिविल सेवा में हैं.

यह भी पढ़ें- बैक टू बैक UPSC क्रैक, फायर ब्रिगेड ऑफिसर की बेटी कशिश को Rank 96

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >