राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास! UGC NET में रैंक 2 लाकर हासिल किया JRF

UGC Net 2026: नंदिनी लाहोटी ने साइकोलॉजी सब्जेक्ट से यूजीसी नेट परीक्षा पास की है. वे एक छोटे से गांव से आती हैं. नंदिनी की यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती.

UGC NET 2026: राजस्थान की रहने वाली नंदिनी लाहोटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है. नंदिनी ने UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा में मनोविज्ञान (Psychology) विषय से ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है. इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही वे जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों पदों के लिए योग्य घोषित हो गई हैं. नंदिनी की इस सफलता से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि पूरा गांव गर्व और खुशी से झूम उठा है.

कहां से हुई है पढ़ाई-लिखाई?

नंदिनी लोहाटी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद यहीं से साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कई जगहों से इंटर्नशिप भी किया है, जिसमें से एक AIIMS भी है.

मेहनत और माता पिता के साथ से पाई सफलता

नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है. उनका कहना है कि मनोविज्ञान जैसे विषय में टॉप करना आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें गहरी समझ, विश्लेषण क्षमता और निरंतर अध्ययन की जरूरत होती है. इसके बावजूद उन्होंने अनुशासन और नियमित अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया.

रिसर्च करने का है सपना

भविष्य की बात करें तो नंदिनी लाहोटी अब साइकोलॉजी के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध करना चाहती हैं. उनका सपना है कि वे शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दें और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाएं. वे चाहती हैं कि गांव और छोटे शहरों के बच्चे भी बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखें.

छोटे शहर की लड़की ने रचा इतिहास

नंदिनी की यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती. सही मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी छात्र देश के टॉप रैंक तक पहुंच सकता है. उनकी सफलता आज हजारों छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण बन गई है.

युवाओं के लिए प्रेरणा

छोटे शहर से निकलकर देशभर में पहला स्थान हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन नंदिनी लाहोटी ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं होता. गांव से लेकर जिला स्तर तक उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है. लोग उन्हें आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें- CUET UG परीक्षा से जुड़े 100 जनरल नॉलेज के सवाल जवाब, टॉपर जैसी हो जाएगी रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >