मां ने कहा कभी खुद से... 5वें प्रयास में UPSC AIR 1 लाकर शक्ति बन गईं IAS

1 / 6
मां ने कहा कभी खुद से... 5वें प्रयास में UPSC AIR 1 लाकर शक्ति बन गईं IAS
फुल स्क्रीन में देखें

UPSC 2024 टॉपर शक्ति दुबे माता पिता के साथ (Image: Instagram)

Success Story IAS Shakti Dubey: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में रैंक 1 लाने वाली IAS शक्ति दुबे की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. उनकी इस सफर के पीछे मां का एक मंत्र और उनकी डायरी में लिखा एक शेर सबसे बड़ा सहारा बना. आइए IAS शक्ति दुबे की जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

UPSC में रैंक 1 लाकर बनीं IAS

प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने साल 2024 की यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा को ऑल इंडिया रैंक 1 लाकर क्रैक किया था. इसके बाद उन्हें होम कैडर और IAS सर्विस मिला है. उनकी इस सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है. (Image: Instagram)

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

साइंस छोड़कर अपनाया आर्ट्स का रास्ता

शक्ति दुबे ने बायोकेमिस्ट्री से पढ़ाई की थी, जो कि पूरी तरह से साइंस का सब्जेक्ट है. लेकिन यूपीएससी के लिए उन्होंने 'पॉलिटिकल साइंस' (PSIR) को चुना. एक प्योर साइंस की स्टूडेंट होने के बावजूद शक्ति ने राजनीति और इंटरनेशनल रिलेशंस जैसे भारी-भरकम सब्जेक्ट को न सिर्फ समझा बल्कि उसमें पूरे देश में टॉप भी किया. (Image: Instagram)

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

BHU कैंपस ने दिखाया सपना

शक्ति दुबे के पिता यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं. एक इंटरव्यू में वो बताती हैं कि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के कैंपस ने उन्हें यूपीएससी का सपना दिखाया था. कैंपस में होने वाली स्टूडेंट्स की डिबेट्स और देश के मुद्दों पर चर्चाओं ने शक्ति को यूपीएससी के लिए मोटिवेट किया. (Image: Instagram)

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

7 साल की तपस्या

शक्ति दुबे का सफर कोई एक-दो दिन का नहीं बल्कि पूरे 7 साल लंबा था. कई असफलताएं देखने के बाद भी शक्ति दुबे पूरी तरह टूटी नहीं बल्कि अगले प्रयास के लिए उसी जोश के साथ तैयारी में लग गईं. (Image: Instagram)

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मां की एक बात ने डूबती नैया पार लगा दी

लगातार तीन बार UPSC प्रीलिम्स भी न निकले और चौथी बार UPSC मेन्स देकर आप सिर्फ 2 नंबरों से चूक जाने के बाद शक्ति दुबे पूरी तरह टूट चुकी थीं. तब उनकी मां ने उनसे सिर्फ एक बात कही थी, "कभी भी खुद से झूठ मत बोलना." मां के इसी भरोसे ने उन्हें पांचवें प्रयास के लिए खड़ा किया. (Image: Instagram)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >