बिना कोचिंग 2 बार UPSC क्रैक, आयुषी AIR 36 लाकर बनीं IAS

Success Story IAS Ayushi Pradhan: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. कई छात्र सालों की मेहनत के बाद भी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते. वहीं IAS आयुषी प्रधान का नाम सामने आता है जिन्होंने यह परीक्षा दो बार क्रैक कर इतिहास रच दिया है.

Success Story IAS Ayushi Pradhan: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा का नाम सुनते ही अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. सालों की मेहनत, कई बार की असफलता और फिर भी कोई गारंटी नहीं. ऐसे में जब कोई लड़की इस परीक्षा को दो बार पास कर ले, वो भी बिना कोचिंग, तो कहानी अपने आप खास बन जाती है. ओडिशा के भुवनेश्वर की आयुषी प्रधान ने यही कर दिखाया है. आइए उनकी जर्नी (Success Story) को करीब से देखते हैं.

Success Story IAS Ayushi Pradhan: कौन हैं आयुषी प्रधान?

आयुषी प्रधान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से ताल्लुक रखती हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई. बेहद साधारण परिवार में पली बढ़ी आयुषी शुरू से ही पढ़ाई में काफी अव्वल रही हैं. वो डॉक्टर बनना चाहती थीं.

डॉक्टर बनने का सपना

12वीं के बाद आयुषी का सपना डॉक्टर बनने का था. उन्होंने NEET की तैयारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. यह उनके लिए बड़ा झटका था. इसके बाद उन्होंने हालात को स्वीकार किया और BTech में एडमिशन ले लिया. उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन पूरा किया.

IAS आयुषी प्रधान ने शेयर की जर्नी

MBA और प्राइवेट जॉब

इंजीनियरिंग के बाद आयुषी ने MBA किया. उस समय उनके मन में UPSC जैसी कोई योजना नहीं थी. वह पूरी तरह से कॉरपोरेट करियर पर फोकस कर रही थीं. MBA पूरा होते ही उन्हें एक प्राइवेट कंपनी में अच्छी नौकरी मिल गई. जिंदगी सही ट्रैक पर लग रही थी.

एक इंटरव्यू में आयुषी बताती हैं कि एक दिन वो अपनी मां के साथ NGO के काम से एक गांव पहुंचीं. वहां लोगों की परेशानियां देखकर उन्हें लगा कि सिस्टम के अंदर जाकर बदलाव करना ज्यादा जरूरी है. यही वो पल था जब उन्होंने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने नौकरी छोड़ी और UPSC की तैयारी शुरू कर दी.

IAS बनने का सपना पूरा

आयुषी ने UPSC की तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया. उन्होंने खुद सिलेबस समझा, किताबें चुनीं और रोजाना पढ़ाई की आदत बनाई. पहले प्रयास में आयुषी मेंस पास हो गईं लेकिन इंटरव्यू में सफलता (Success Story IAS Ayushi Pradhan) हासिल नहीं हो पाई.

यूपीएससी के दूसरे अटेम्प्ट में आयुषी को रैंक 334 मिला था और वो IDES कैडर के लिए चुनी गईं. इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्हें रैंक 36 मिला और वो IAS बन गईं. आयुषी प्रधान ने महज 26 साल की उम्र में दो बार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा क्रैक किया है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, BTech के बाद UPSC में मारी बाजी, चाहत Rank 59 लाकर बनीं IAS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >