6 बार हुए फेल, पिता ने बेची जमीन, नवादा के लाल ऐसे बने IPS ऑफिसर

Success Story: नवादा के आलोक राज एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए जमीन बेच दी. आलोक 6 बार UPSC में फेल हो गए. लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उनके पिता हमेशा बेटे को सपोर्ट करते रहे. अपने 7वें अटेंप्ट में आलोक ने UPSC में सफलता हासिल की.

UPSC ऐसी कठिन परीक्षा है, जिसमें कैंडिडेट्स का एक बार में सेलेक्शन नहीं होता है. कैंडिडेट्स को कई-कई साल लग जाते हैं. लेकिन कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है. उन्हें एक दिन सफलता जरूर मिलती है. IPS अधिकारी आलोक राज नारायण की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी. 

लगातार 6 अटेंप्ट में मिली असफलता 

आलोक ने 2015 में UPSC CSE की तैयारी शुरू की थी. शुरुआत के 6 प्रयास में उन्हें असफलता मिली. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और UPSC CSE 2021 में मेहनत के दम पर AIR 346 हासिल किया. उन्होंने पुलिस सेवा को चुना. 


आलोक राज मार्कशीट (PC-इंस्टाग्राम)

आलोक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे लगातार 6 अटेंप्ट तक फेल हुए थे. फिर 7वें अटेंप्ट में उन्होंने सफलता हासिल की. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा My Journey with UPSC CSE Exam so far. 

नवादा जिले के रहने वाले हैं आलोक राज 

आलोक राज नारायण बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं. वे छोटे से गांव गोरिहारी के रहने वाले हैं. उन्होंने बहुत कम संसाधन के बीच पढ़ाई करके आज ये मुकाम हासिल किया है.


ये भी पढ़ें: रातू के चायवाले के बेटे ने रचा इतिहास, UPSC CAPF में हासिल की 236वीं रैंक, बनेंगे असिस्टेंट कमांडेंट

बेटे की पढ़ाई के लिए शिक्षक पिता ने बेची जमीन 

आलोक एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता नरेश प्रसाद यादव पेशे से शिक्षक हैं. हालांकि, वे रिटायर हो चुके हैं. बेटे की पढ़ाई के लिए आलोक के पिता ने जमीन बेच दी थी. इस जमीन को उन्होंने इस उम्मीद से खरीदा था कि इस पर घर बनाएंगे. लेकिन जब बेटे की पढ़ाई की बात आई तो उन्होंने एक बार नहीं सोचा. 


आलोक राज नारायण (PC-इंस्टाग्राम)

सरकारी स्कूल से की है पढ़ाई 

पांचवी तक तो उन्होंने गांव के ही सरकारी स्कूल (Sarkari School) से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने कई स्कूलों में पढ़ाई की और 12वीं के बाद दिल्ली से BTech की डिग्री हासिल की. आलोक को सिविल सेवा में आना था. इसी ख्याल के कारण उन्होंने बीटेक के बाद पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने क्रिमिनल जस्टिस मैनेजमेंट कोर्स में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की. 

ये भी पढ़ें: शिक्षक पिता के 3 बच्चे बने अफसर, किसी ने UPSC CAPF तो किसी ने CBI में पाई सफलता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >