Shubham Singh UPSC AIR 21: हर साल लाखों युवा UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में सफलता पाने का सपना देखते हैं, लेकिन इस हार्ड एग्जाम में बहुत कम कैंडिडेट्स ही टॉप रैंक हासिल कर पाते हैं. इन्हीं में से एक नाम शुभम सिंह का भी है, जिन्होंने UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 21 प्राप्त करके शानदार सफलता हासिल की है. उनकी यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि कई साल की मेहनत, धैर्य और लगातार किए गए प्रयासों का रिजल्ट है. शुभम सिंह की यह सक्सेस उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं. आइए इनकी जर्नी (Shubham Singh UPSC AIR 21) को करीब से जानते हैं.
Shubham Singh UPSC AIR 21: कहां के रहने वाले हैं शुभम सिंह?
शुभम सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं. उनके पिता विजय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश में पशु चिकित्सक (veterinary doctor) थे. बाद में वे chief veterinary officer बन गए. उनकी मां एक हाउसवाइफ है. एजुकेशन और डिसप्लिन को इम्पॉर्टेंस देने वाले परिवार में पले-बढ़े शुभम बचपन से पढ़ाई में काफी अच्छे थे.
पढ़ाई और करियर
शुभम सिंह (Shubham Singh UPSC AIR 21) से अपनी 12वीं वाराणसी से ही पूरी की है. फिर वे IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech किया. पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय तक प्रोफेशनल सेक्टर में भी काम किया. साथ ही उन्होंने Ashoka यूनिवर्सिटी से Young India Fellowship के तहत पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया.
स्ट्रगल और UPSC की तैयारी
नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी करना आसान नहीं था. लेकिन उन्होंने टाइम का सही यूज करके तैयारी जारी रखी. वे 2016 से UPSC की प्रिपरेशन में लग गए. 2017 में शुभम ने मेन्स एग्जाम पास नहीं कर पाया. 2018 में उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS) में अपनी जगह बना ली. वे 2019 में सर्विस में जॉइन हुए और Ministry of Corporate Affairs में डेप्यूटी डायरेक्टर के पोस्ट में काम कर रहे हैं. पर उनका लक्ष्य IAS बनना था.
2020 में वे इंडियन पोस्टल सर्विस में सिलेक्ट हुए, पर शुभम ने जॉइन नहीं किया. वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने 2023 में फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी, पर फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच पाएं. आखिरकार अपने फाइनल अटेम्प्ट में UPSC 2025 में AIR 21 हासिल किया.
यह भी पढ़ें: 18 नंबर से चूका UPSC सिलेक्शन, 5वें प्रयास में समीक्षा ने हासिल की AIR 56
