रांची की अवनी ने रचा इतिहास, CBSE बोर्ड 12वीं में मिले 100% मार्क्स

Ranchi CBSE Board 12th Topper 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं में रांची की रहने वाली अवनी केजरीवाल ने कमाल कर दिया है. अवनी को 100% मार्क्स मिले हैं. कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाली अवनी को हर सब्जेक्ट में 100 में से 100 मिले हैं.

Ranchi CBSE Board 12th Topper 2026: सीबीएसई बोर्ड री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी हो गया है. रांची की अवनी केजरीवाल ने तो सीधे परफेक्शन की नई परिभाषा ही लिख दी. CBSE Board 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी ने ऐसी मार्कशीट हासिल की है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे रांची का नाम रोशन कर दिया है.

Ranchi CBSE Board 12th Topper 2026: कौन हैं अवनी केजरीवाल?

रांची की रहने वाली अवनी केजरीवाल दिल्ली पब्लिक स्कूल सेल टाउनशिप धुर्वा की स्टूडेंट हैं. उनके पिता का नाम मितेश केजरीवाल है जो एडिबल ऑयल का बिजनेस करते हैं. वहीं, उनकी माता पूनम केजरीवाल एक हाउस वाइफ हैं. अवनी को अपने पिता की तरह ही बिजनेस करना है.

अवनी केजरीवाल की दिलचस्पी बिजनेस मैनेजमेंट सेक्टर में है. 12वीं के बाद अवनी बीबीए करना चाहती हैं. उन्होंने CUET UG 2026 की परीक्षा भी दी है. अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अवनी ने सबसे पहले अपने माता-पिता को दिया है. उन्होंने बताया कि उनके कोचिंग टीचर सचित सर ने भी पढ़ाई के दौरान हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया.

अवनी केजरीवाल की मार्कशीट

अवनी की मार्कशीट को देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने हर विषय पर बराबर मेहनत की है. अंग्रेजी कोर में उन्हें 80 थ्योरी और 20 प्रैक्टिकल मिलाकर कुल 100 अंक मिले हैं. अकाउंटेंसी में भी 80 थ्योरी और 20 प्रैक्टिकल के साथ 100 अंक हासिल किए. बिजनेस स्टडीज में भी उन्होंने पूरे 100 नंबर प्राप्त किए.

अवनी केजरीवाल की मार्कशीट

इकोनॉमिक्स में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और यहां भी उन्हें 100 अंक मिले. वहीं एप्लाइड मैथेमेटिक्स जैसे कठिन विषय में भी उन्होंने 100 में 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. ग्राफिक्स विषय में उन्हें 99 अंक प्राप्त हुए, जिसमें 29 थ्योरी और 70 प्रैक्टिकल अंक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं उतरवाई गईं बालियां, कहीं बुरका पर मचा बवाल, NEET परीक्षा के दौरान क्यों चर्चा में रहे ये मामले?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >