National Teachers Award 2025: बिहार की बेटी निधि को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, बांग्लादेश-नेपाल में भी जीत चुकी हैं अवार्ड

National Teachers Award 2025: शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2025) के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देशभर के 45 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा. शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी. इसमें एक नाम बिहार के किशनगंज के पोठिया प्रखंड की रहने वाली कुमारी निधि चौधरी का भी है.

National Teachers Award 2025: कभी-कभी छोटी सी जगह से भी बड़ी कहानियां निकल आती हैं. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है किशनगंज के पोठिया प्रखंड की शिक्षिका निधि चौधरी ने. बच्चों को पढ़ाई में निपुण बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए उन्हें अब राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teachers Award 2025) मिलने वाला है. जी हां, 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

National Teachers Award 2025 पाने वाली निधि कौन हैं?

निधि चौधरी का सफर बड़ा ही प्रेरणादायक है. शुरुआत तो गांव से हुई, वहीं की स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई की. पढ़ाई का शौक ऐसा था कि बचपन से ही ठान लिया कि “शिक्षिका बनना है”. आज वो प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी की प्रधानाध्यापिका हैं. इससे पहले ठाकुरगंज के बड़ा सुहागा विद्यालय में भी पढ़ाती थीं.

शिक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए नए और रोचक तरीके अपनाए. उन्होंने निपुण बाल मंच कोना की शुरुआत की, जहां बच्चे अपनी बौद्धिक क्षमताओं का विकास कर सके. इस पहल को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने भी सराहा.

पहले भी मिल चुका है सम्मान

निधि चौधरी को इससे पहले 5 सितंबर 2024 को पटना में राजकीय सम्मान से नवाजा जा चुका है. इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल में भी शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई पुरस्कार जीते हैं.

उनकी इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार बल्कि पोठिया प्रखंड के अन्य शिक्षक और ग्रामीण भी गर्व महसूस कर रहे हैं. निधि चौधरी ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन और मेहनत हो तो सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. अब राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक पुरस्कार मिलने से उनका नाम और भी ऊंचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं मधुरिमा तिवारी, खंडहर को बना दिया मॉडल स्कूल, अब राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >