दिन में जॉब, रात में UPSC की तैयारी, किरण ने हासिल की AIR 53

Kiran Kamate AIR 53: कभी-कभी जिंदगी आपको बार-बार गिराती है, सिर्फ यह देखने के लिए कि आप सच में उठने के लिए तैयार हैं या नहीं. किरण कमटे की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. एक छोटे से गांव से निकलकर, सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए, नौकरी के साथ UPSC की तैयारी की. […]

Kiran Kamate AIR 53: कभी-कभी जिंदगी आपको बार-बार गिराती है, सिर्फ यह देखने के लिए कि आप सच में उठने के लिए तैयार हैं या नहीं. किरण कमटे की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. एक छोटे से गांव से निकलकर, सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए, नौकरी के साथ UPSC की तैयारी की. यूपीएससी जैसे हार्ड एग्जाम  सुनने में जितना मुश्किल लगता है, उससे कहीं ज्यादा कठिन होता है तैयारी करना.

किरण ने कई बार परीक्षा दी पर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया. किरण कमटे ने हार नहीं मानी. स्ट्रगल और कई कोशिशों के बाद उन्होंने UPSC 2025 में AIR 53 हासिल किया. आइए इनकी जर्नी (Kiran Kamate AIR 53) को करीब से जानते हैं. 

Kiran Kamate AIR 53: कहां के रहने वाले हैं किरण कमटे? 

किरण कमटे कर्नाटक के बेलगावी जिले के निवासी है. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे रहे हैं. उनके पिता डॉ. सन्नाप्पा कमटे निदासोशी (कर्नाटक) में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल हैं और उनकी माता रुक्मिणी एक हाउसवाइफ है. 

कौन से कॉलेज से की थी पढ़ाई? 

उन्होंने अपनी स्कूलिंग केएलई स्कूल, हुबली से की है. किरण (Kiran Kamate AIR 53) ने केएलएस गोगटे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KLS GIT), बेलगावी से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल किया. फिलहाल वे बेंगलुरु में पब्लिक वर्क डिपार्ट्मेंट (PWD) में असिस्टेंट इंजीनियर के पोस्ट में काम कर रहे हैं. 

UPSC की तैयारी 

किरण कमटे को सफलता एक दिन में नहीं मिली. इसके लिए उन्होंने कई साल तक स्ट्रगल किया है. वे 5 बार प्रीलिम्स एग्जाम पास किए हैं. 3 बार Mains तक पहुंचे, लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाएं. अपने 6वें प्रयास में किरण ने यूपीएससी 2025 में AIR 53 हासिल किए. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के करण सेठ का कमाल, पहले प्रयास में UPSC फतेह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >