JEE Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सेशन 1 का परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार रांची और झारखंड के स्टूडेंट्स ने शानदार परफॉर्म किया है. झारखंड की वैष्णवी कुमारी 99.977 पर्सेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं. वहीं रांची के नैतिक शर्मा ने 99.972 पर्सेंटाइल हासिल कर शहर में सबसे अधिक स्कोर किया है. हालांकि देशभर में 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, लेकिन इनमें झारखंड का कोई छात्र शामिल नहीं है.
रांची के JEE टॉपर्स
- कुमार राजयोग – 99.91 पर्सेंटाइल
- शिवम सिंह – 99.94 पर्सेंटाइल
- सौरभ – 99.76 पर्सेंटाइल
- मोहम्मद अरीब – 99.69 पर्सेंटाइल
- सूरज – 99.69 पर्सेंटाइल
- रोहित राज – 99.63 पर्सेंटाइल
- आदित्य राज – 99.60 पर्सेंटाइल
- होजैफ़ा – 99.52 पर्सेंटाइल
- शान सहाय – 99.67 पर्सेंटाइल
- आशीष कुमार सिंह – 99.20 पर्सेंटाइल
- ज्ञानेन्द्र – 99.17 पर्सेंटाइल
धनबाद के JEE टॉपर्स
- तन्मय तनय – 99.949 पर्सेंटाइल
- अभिनव कुमार – 99.734 पर्सेंटाइल
- दर्शन मिश्रा – 99.361 पर्सेंटाइल
- युवराज प्रीत – 99.359 पर्सेंटाइल
- अंशुल – 99.2 पर्सेंटाइल
जमशेदपुर के JEE टॉपर्स
- मुकुल महतो – 99.96 पर्सेंटाइल
- अभिनव आदित्य – 99.79 पर्सेंटाइल
- अयान सिंह – 99.72 पर्सेंटाइल
- सोहम दोलुई – 99.67 पर्सेंटाइल
- करन यादव – 99.53 पर्सेंटाइल
12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल
NTA ने बीते रोज 16 फरवरी 2026 को जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. दिल्ली के श्रेयास मिश्रा ने टॉप किया है. इस बार टॉप 10 में एक भी लड़की स्टूडेंट नहीं है. वहीं झारखंड से भी टॉप 10 में कोई स्टूडेंट नहीं है.
यह भी पढ़ें- बहन से मिली प्रेरणा, भाई ने JEE में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, जानिए कौन है ये बिहार का लाल
