JEE Main Result 2026: सालों की मेहनत, कोचिंग की लंबी क्लास, वो नींद भरी रातें और मन में बसा एक छोटा सा सपना IIT. NTA ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन सेक्शन-1 2026 का रिजल्ट (JEE Main Result 2026) 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है. देश के सबसे पॉपुलर इंजीनियरिंग संस्थानों (IIT, NIT और IIIT) में दाखिले की राह देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है.
इस एग्जाम में कुल 13,55,293 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 13,04,653 कैंडिडेट्स शामिल हुए. JEE Main एग्जाम में इस बार देश के अलग-अलग स्टेट से टोटल 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल लाया है. इसमें से पसाला मोहित, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. आइए पसाला मोहित के JEE Main एग्जाम की जर्नी को करीब से जानते हैं.
JEE Main Result 2026: पसाला मोहित की शुरुआती सफर
पासाला मोहित आंध्र प्रदेश का रहने वाला है. उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं. वे आंध्र प्रदेश के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहें हैं. उन्होनें बताया कि उन्हें मैथ्स और फिजिक्स में काफी रुचि रही है. साथ ही इंजीनियरिंग के प्रति भी उनका इंटरेस्ट डेवलप हुआ है. पासाला ने JEE Main एग्जाम और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एक साथ की. पासाला मोहित ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इनकरेज किया था.
JEE Main Result 2026: क्या थी उनकी स्ट्रेटेजी ?
NCERTको बनाया अपना हथियार: मोहित का मानना है कि केमिस्ट्री के लिए भारी-भरकम बुक से ज्यादा जरूरी एनसीईआरटी की एक-एक लाइन को समझना है. उन्होंने अपनी बेसिक्स इतनी मजबूत की कि एग्जाम में कोई भी सवाल उन्हें नया नहीं लगा.
गलतियों से कभी नहीं भागे: वे रोज मॉक टेस्ट देते थे. लेकिन खास बात ये थी कि टेस्ट खत्म होने के बाद वे अपनी गलतियों को एक डायरी में नोट करते थे. उनका कहना है, नंबर कम आने से दुख नहीं होता था, बल्कि ये खुशी होती थी कि आज एक नई गलती सुधारने का मौका मिला है.
खुद पर भरोसा: तैयारी के दौरान ऐसे कई पल आए जब उन्हें लगा कि वे थक रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया. उनके लिए उनके माता-पिता का सपना ही सबसे बड़ी प्रेरणा थी. मोहित की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वे कभी नंबरों के पीछे नहीं भागे. उन्होंने हमेशा सीखने पर जोर दिया.
IIT बॉम्बे से करना चाहते हैं पढ़ाई ?
पसाला मोहित का लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे से BTech पूरा करना है. बाद में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से MTech कोर्स करना है.
यह भी पढ़ें: JEE Main Topper 2026: ओडिशा के चिरंजीब कर ने 100 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास
