AI से जंगलों की निगरानी, 2023 में मिला Award, जानिए कौन हैं ये IFS

IFS Nitish Kumar: ओडिशा के अंगुल वन प्रभाग में AI और नई टेक्नोलॉजी की मदद से नितीश कुमार ने कई बदलाव किए हैं. अब उन बदलावों का प्रभाव भी दिखने लगा है. नितीश कुमार को 2023 में अपने काम के लिए अवार्ड मिला है. वे 2014 के UPSC सेवा से चुने गए IFS अधिकारी हैं.

IFS Nitish Kumar: हमारे बीच ऐसे कई अधिकारी होते हैं जो दिन प्रतिदिन के काम में इनोवेशन करने की कोशिश करते हैं. ऐसे अफसर ट्रेंडिंग टेक्नोलॉजी की मदद से ग्राउंड की मुश्किलों का सॉल्यूशन निकालते हैं. ऐसे ही एक IFS अधिकारी हैं नितीश कुमार, जिन्होंने घने जंगल की निगरानी और सुरक्षा के लिए AI और नए-नए टूल्स की मदद ली. आइए, जानते हैं 2014 बैच के UPSC द्वारा चुने गए नितीश कुमार के बारे में.

अगर जंगलो की सुरक्षा की बात आएगी तो सबसे पहले आपके दिमाग में आएगा कि फॉरेस्ट गार्ड बंदूक और जरूरी ट्रेडिशनल टूल्स लेकर घने जंगलों में गश्त पर निकलेंगे. लेकिन IFS अधिकारी नितीश कुमार ने इस सोच को बदल दिया. उन्होंने वन विभाग में अपनी पोस्टिंग के दौरान AI, डेटा, GIS (Geographic Information System) और ड्रोन टेक्नोलॉजी को फॉरेस्ट मैनेजमेंट से जोड़कर जंगलों की निगरानी का एक नया मॉडल तैयार किया है

2014 बैच के IFS अधिकारी हैं नितीश कुमार

नितीश कुमार 2014 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं और वर्तमान में अंगुल वन प्रभाग के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) हैं. उन्होंने वन प्रबंधन में डेटा आधारित व्यवस्था को बढ़ावा दिया है.

उनका मानना है कि जंगल एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र (Ecological System) है और बेहतर फैसले लेने के लिए अधिकारियों के पास सही समय पर सही जानकारी पहुंचना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: IIT Madras में Medical कोर्स की होगी इंट्री, शामिल होंगे MBBS और MD जैसे प्रोग्राम

हाथियों की सुरक्षा के लिए AI और पेड़ की कटाई के लिए App डेवलेप कराना

नितीश कुमार ने GIS आधारित पोर्टल विकसित कराया, जिसे ग्राउंड स्तर पर काम करने वाले फॉरेस्ट गार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं. उन्होंने जिन क्षेत्रों में हाथियों का आना-जाना है, उन क्षेत्रों में AI बेस्ड चार सर्विलांस टावर लगवाए हैं.

साथ ही एक सिटीजन एप भी शुरू किया गया है, जिसकी मदद से आम लोग सिर्फ एक फोटो या संदेश भेजकर अवैध पेड़ कटाई की सूचना दे सकते हैं या पौधों की मांग कर सकते हैं. इन सभी कामों की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा है.

नई टेक्नोलॉजी का रिजल्ट असरदार

इन पहलों के पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिला है. अंगुल वन प्रभाग में 2023 में जंगल की आग से जुड़े 738 अलर्ट दर्ज हुए थे, जो 2026 में घटकर 333 रह गए. वहीं आग से प्रभावित क्षेत्र 157.1 हेक्टेयर से घटकर केवल 12.35 हेक्टेयर रह गया. इसके अलावा मई 2026 में वन विभाग ने कुल 32,816 किलोमीटर की गश्त दर्ज की.


IFS नितीश कुमार अवॉर्ड लेते हुए (PC-X)

2023 में IFS Nitish Kumar को मिला अवार्ड

नितीश कुमार का काम करने का ये स्टाइल दिखाता है कि सही समय पर सही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके जंगलों के काम को एडवांस और मजबूत बनाया जा सकता है. उन्हें ओडिशा के टॉप मोस्ट इंस्पीरेशनल पर्सनालिटी 2023 का अवार्ड भी मिला है. उनकी पोस्टिंग फिलहाल ओडिशा के Angul Forest Division क्षेत्र में है. उन्होंने Balangir क्षेत्र के लिए भी काम किया है.

ये भी पढ़ें: Aashna Chaudhary Success Story: बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IPS अधिकारी, AIR 116 किया हासिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >