3 बार फेल होने पर घबराई नहीं, रैंक 75 लाकर IAS बनीं सुरभि

IAS Surbhi Singla Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी करने में कई कैंडिडेट्स को वर्षों लग जाते हैं इसके बाद असफलता मिलने पर हिम्मत हारकर बैठ जाते हैं. वहीं, एक नाम सुरभि सिंगला का सामने आता है जिन्होंने फेल होने से घबराया नहीं और UPSC में रैंक 75 लाकर सफलता हासिल की है.

IAS Surbhi Singla Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को रैंक 75 से क्रैक करके सुरभि सिंगला ने इतिहास रच दिया है. हालांकि, उनका सफर आसान नहीं था. UPSC को शानदार रैंक से क्रैक करने के पीछे सुरभि ने काफी संघर्ष किया है. कई असफलताओं का सामना करने के बाद वो आज एक सम्मानित पद पर तैनात हैं. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

IAS Surbhi Singla Success Story: कौन हैं सुरभि सिंगला?

सुरभि सिंगला साल 2021 बैच की IAS ऑफिसर हैं. वो मूलरूप से पंजाब के फगवाड़ा की रहने वाली हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली सुरभि शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उन्होंने जालंधर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद वो दिल्ली चली आईं.

IIT दिल्ली से पढ़ाई

12वीं की परीक्षा पास होने के बाद सुरभि सिंगला दिल्ली चली आईं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Delhi) से उन्होंने कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. साल 2017 में बीटेक पूरा करने का बाद सुरभि का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ.

UPSC ऑफिस के बाहर सुरभि

UPSC की तैयारी

इंजीनियरिंग के बाद सुरभि ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. सुरभि को शुरुआत में असफलताओं का सामना करना पड़ा. उन्हें लगातार तीन प्रयास में असफलता मिली. इतनी बार फेल होने के बाद भी सुरभि का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारकर फिर से परीक्षा देने का फैसला किया.

UPSC में रैंक 75

अपने चौथे प्रयास में सुरभि सिंगला को सफलता हासिल हो गई. वो सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 75 लाकर IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं. सुरभि को पश्चिम बंगाल कैडर मिला. फिलहाल सुरभि महिला एवं बाल विकास विभाग में ऑफिसर रैंक पर तैनात हैं.

यह भी पढ़ें: RBI मैनेजर का धाकड़ अंदाज, UPSC में गाड़ा झंडा, बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर

प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक
पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले
फुल पॉडकास्ट जल्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >