सोशल मीडिया से बनाई दूरी, BTech के बाद UPSC में मारी बाजी, चाहत Rank 59 लाकर बनीं IAS

IAS Chahat Bajpai Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को IAS चाहत बाजपेयी की जर्नी जरूर पढ़नी चाहिए. BTech इंजीनियरिंग के बाद UPSC में शानदार रैंक लाने वाली चाहत की स्ट्रैटजी कमाल की रही है. आइए उनकी सफर को करीब से देखते हैं.

IAS Chahat Bajpai Success Story: आज के टाइम में जहां हर किसी का हाथ फोन में और दिमाग इंस्टाग्राम रील्स में रहता है, वहीं चाहत बाजपेयी ने एक अलग ही फैसला लिया. उन्होंने तय किया कि अगर UPSC जैसी परीक्षा क्रैक करनी है तो सबसे पहले डिस्ट्रैक्शन हटाना होगा, इसलिए चाहत ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली. उन्होने यूपीएससी की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक की है.

IAS Chahat Bajpai Success Story: कौन हैं चाहत बाजपेयी?

चाहत बाजपेयी (IAS Chahat Bajpai) मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली चाहत की स्कूलिंग होम टाउन में ही हुई है. इसके बाद उन्होंने IIT कानपुर में एडमिशन लिया. टॉप आईआईटी से उन्होंने Electrical Engineering में BTech किया. चाहत को बीटेक में 9 CGPA हासिल हुए थे.

UPSC की तैयारी

बीटेक के बाद चाहत ने कॉलेज प्लेसमेंट नहीं लिया बल्कि सिविल सर्विस में जाने का फैसला किया. उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. चाहत की UPSC स्ट्रैटजी बहुत ज्यादा फैंसी नहीं थी. उन्होंने बेसिक्स पर फोकस किया. NCERT से लेकर स्टैंडर्ड किताबें, सब कुछ बार-बार रिवाइज किया.

पति वरुण के साथ IAS चाहत बाजपेयी

UPSC मे शानदार रैंक

चाहत को UPSC में शुरुआत के दो प्रयासों में असफलता हाथ लगी. इसके बाद अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने रैंक 59 हासिल की. उनका सेलेक्शन IAS सर्विस के लिए हो गया. एक इंटरव्यू में चाहत बताती हैं कि उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थीं.

चाहत 2019 बैच की IAS अधिकारी बनीं. शुरुआत में उन्हें Telangana कैडर मिला और बाद में वे आंध्र प्रदेश में Sub-Collector के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. उनकी शादी भी IAS ऑफिसर से ही हुई है. उनके पति का नाम IAS वरुण रेड्डी है.

यह भी पढ़ें: दिन में 14 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी, रात में पढ़ाई, अक्षिता ऐसे बनीं IAS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >