Deepu Kanwar Become Civil Judge: राजस्थान के बाड़मेर जिले के जालीपा गांव की रहने वाली दीपू कंवर ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने गुजरात स्टेट ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा पास कर सिविल जज (Gujarat High Court Civil Judge) बनने का सपना पूरा कर लिया है. इस परीक्षा में उन्हें 79वीं रैंक मिली है. घूंघट में रहने वाली इस बहु की कहानी बहुत प्रेरणादायक है. आइए दीपू कंवर की जर्नी को करीब से देखते हैं.
ससुराल से मिला सपोर्ट
दीपू कंवर (Deepu Kanwar) बताती हैं कि उनकी शादी को सात साल हो चुके हैं. इस दौरान उनके ससुराल वालों ने कभी भी पढ़ाई छोड़ने के लिए दबाव नहीं बनाया. बल्कि वे हमेशा यही कहते थे कि पहले अपने लक्ष्य को हासिल करो. जब भी दीपू घर के काम में हाथ बंटाने की कोशिश करती थीं तो उनके ससुर उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते थे.
कमरे को बना लिया पढ़ाई का ठिकाना
दीपू ने अपनी पढ़ाई ससुराल के ही एक कमरे में की. वह कमरा उनके लिए किसी हॉस्टल से कम नहीं था. वहीं बैठकर उन्होंने कानून की किताबों के साथ लगातार तैयारी की. पढ़ाई के साथ-साथ वे थोड़ा बहुत घर का काम भी करती थीं.
Gujarat HC Civil Judge Final Result 2026 PDF Check Here
मिली कई असफलताएं
दीपू की सफलता का रास्ता आसान नहीं था. उन्होंने पहली बार 2022 में ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम दिया. उस समय उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाएं पास कर ली थीं, लेकिन इंटरव्यू में सफलता नहीं मिल सकी.
Deepu Kanwar को मिला रैंक 79
रैंक 79 लाकर रचा इतिहास
2023 में दीपू ने फिर से कोशिश की, लेकिन इस बार मेंस परीक्षा ही पास नहीं कर पाईं. लगातार दो बार असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी. आखिरकार इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने गुजरात स्टेट ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा पास कर ली. इस परीक्षा में उन्हें 79वीं रैंक मिली.
ये भी पढ़ें: जॉब छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, श्रुति ने हासिल की AIR 18
