DPS Anju Yadav Success Story: हम वुमन एंपावरमेंट की बात तो अक्सर करते हैं, मगर इस बात को सच साबित करती है राजस्थानी बहु अंजू यादव की कहानी. अंजू यादव ने संघर्षों से निकलकर डीएसपी बनने तक का सफर तय किया. उनकी सक्सेस स्टोरी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो शादी के बाद सपने देखना बंद कर देती हैं. अंजू अभी राजस्थान में DPS के पद पर तैनात हैं.
DPS Anju Yadav Life Journey: कैसी रही अंजू यादव की जर्नी?
हरियाणा के एक किसान परिवार में जन्मी अंजू यादव अभी राजस्थान में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) हैं. सितंबर 2025 में आयोजित पासिंग परेड में वे राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में डीएसपी बनी हैं. वो RPSC RAS के 2024 बैच से पास हुईं थीं.
Education Qualification: कैसे तय की DSP बनने तक का सफर?
अंजू यादव का जन्म 1988 में हरियाणा के धौलेड़ा नाम के एक गांव में हुआ था. उनके पिता लालाराम यादव एक किसान हैं और मां सुशीला देवी गृहणी हैं. अंजू की पढ़ाई किसी बड़े पब्लिक स्कूल से नहीं, बल्कि गांव के सरकारी स्कूल में हुई है. 12वीं तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद डिस्टेंस से सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
ये भी पढ़ें: पुलिस-पब्लिक बेहतर समन्वय बनाकर काम करें : डीएसपी
Life Struggle: कितने उतार चढ़ाव आए जिंदगी में?
डीएसपी अंजू ने एक इंटरव्यू में कहा कि ग्रेजुएशन करने के बाद साल 2009 में 21 साल की उम्र में उनकी शादी राजस्थान के गंडाला गांव में हुई. 24 साल की उम्र में वह मां बन गईं. वह लाइफ में कुछ करना चाहती थीं मगर ससुराल से उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला. अचानक पति की मौत के बाद उनके ऊपर बच्चे की जिम्मेदारी आ गई.
Anju Yadav Govt Teacher: सरकारी स्कूल में बनीं टीचर
काफी मेहनत और संघर्ष करके अंजू यादव सबसे पहले साल 2016 में मध्य प्रदेश के भिंड में जवाहर नवोदय विद्यालय में टीचर बनीं, जहां दो साल पढ़ाया. फिर राजस्थान और दिल्ली में सरकारी स्कूल टीचर की नौकरी हासिल की. दिल्ली में उन्होंने पांच साल पढ़ाया.
इसके बाद अंजू साल 2021 की RPSC RAS परीक्षा में शामिल हुईं. विधवा कोटे से उनका सेलेक्शन रैंक 1725 के साथ हुआ, जिसका रिजल्ट साल 2023 में जारी हुआ था. साल 2025 की पासिंग परेड में अंजू का चयन डीएसपी के लिए हुआ. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बने DSP, सम्राट चौधरी ने दिया ऑफर लेटर, दोनों ने CM के छुए पैर
