CS Professional AIR 3 Success Story 2026: 19 साल कि उम्र में हरकिरण कौर कोहली बनीं टाॅपर, 413 मार्क्स कर किया स्कोर

CS Professional AIR 3 Success Story 2026: नासिक की हरकिरण कौर कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 3 हासिल की है. उन्होंने CS प्रोफेशनल परीक्षा में कुल 413 मार्क्स स्कोर किए. जानें उनकी पढ़ाई, एजुकेशनल बैकग्राउंड और सफलता के सफर के बारे में.

CS Professional AIR 3 Success Story 2026: 25 अगस्त 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव के 2026 जून सेशन का रिजल्ट जारी किया है. इसके साथ ही टाॅपर लिस्ट भी जारी की गई है. CS प्रोफेशनल की टाॅपर लिस्ट में महारास्ट्र के नासिक की रहने वाली हरकिरण कौर कोहली ने AIR 3 पर अपना नाम दर्ज किया है. आइए उनकी इस सफलता के बारे में डिटेल में जानते हैं.

CS Professional AIR 3 Marks Scored: कितना मार्क्स किया स्कोर?

टाॅपर हरकिरण कौर कोहली की ओर से अपनी सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने CS प्रोफेशनल की परीक्षा में कुल 413 मार्क्स स्कोर किया है. उन्होंने ग्रुप 1 में 240 मार्क्स और ग्रुप 2 में 173 मार्क्स स्कोर कर यह सफलता पाई है. उनके सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक उन्हेंने 19 वर्ष की उम्र में यह सफलता पाई है.

ये भी पढ़ें: दर्जी पिता की बेटी सानिया बनी CS प्रोफेशनल टाॅपर, 432 मार्क्स के साथ ICSI AIR 1 टॉपर

CS Professional AIR 3 Post: हरकिरण कौर कोहली ने क्या लिखा अपने पोस्ट में?

हरकिरण कौर कोहली ने अपने LinkedIn पोस्ट में लिखा कि अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने CS प्रोफेशनल में AIR 3 और नासिक में 1st रैंक हासिल किया है. हालांकि यह सफर उतना आसान नहीं था जितना नतीजे को देखकर लगता है.

ऐसे भी दिन थे जब घंटों पढ़ाई करनी पड़ती थी, टेस्ट देने पड़ते थे, एक ही चीज को बार-बार दोहराना पड़ता था, खुद पर शक से जूझना पड़ता था और यह सोचना पड़ता था कि क्या इतनी मेहनत का कोई फायदा होगा भी या नहीं. लेकिन मैं आगे बढ़ती रही और आज, लगता है कि मेहनत काम आ गई.

ये भी पढ़ें: CS Executive AIR 2 Success Story 2026: ईशानी प्रमोद अहिरे बनीं AIR 2, 432 मार्क्स किया स्कोर, CA फाइनलिस्ट भी हैं

CS Professional AIR 3 Family Support: जानिए इस बारे में

हरकिरण कौर कोहली ने अपने LinkedIn पोस्ट में लिखा कि हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ देने के लिए मेरे परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद. इसके अलावा मेरे सभी टीचर्स और मेंटर्स का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझे गाइड किया, मेरी गलतियां सुधारीं, मुझे मोटिवेट किया और मुझ पर भरोसा किया.

CS Professional AIR 3 Educational Background: क्या है उनकी एजुकेशनल बैकग्राउंड?

हरकिरण कौर कोहली की सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने रयान इंटरनेशनल स्कूल, नासिक से 82% के साथ 10वीं पास की है. वहीं अशोका एजुकेशन फाउंडेशन के तहत अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, वडाला, नासिक से 88% के साथ 12वीं पास की. इसके बाद वह बी.वाई.के. सिन्नर कॉलेज ऑफ कॉमर्स से BCom में ग्रेजुएशन कर रही हैं. साथ ही उन्होंने CS की तैयारी की और यह सफलता हासिल की है.

ये भी पढ़ें: CS AIR 2 Success Story: 18 साल की उम्र में विदुषी गर्ग बनी टाॅपर, 415 मार्क्स किया स्कोर, एग्जीक्यूटिव में भी थीं रैंकर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >