CS AIR 2 Vidushi Garg Success Story: कुछ दिनों पहले इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 2026 जून सेशन का एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी किया है. इस परीक्षा में दिल्ली की रहने वाली विदुषी गर्ग ने CS प्रोफेशनल जून 2026 सेशन में AIR 2 हासिल किया है. काबिलियत की बात यह है की यह सफलता उन्होंने महज 18 साल की उम्र में हासिल की है. आइए उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में जानते हैं.
CS AIR 2 Vidushi Garg Marks Scored 2026: विदुषी ने कितने मार्क्स के साथ पाई सफलता?
टाॅपर विदुषी गर्ग ने अपने LinkedIn पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्होंने CS प्रोफेशनल में कुल 415 मार्क्स स्कोर किया है. उन्होंने दोनों ग्रुप की परीक्षा पहले अटेंप्ट में क्रैक की है. ग्रुप 1 में उन्हाेंने 244 मार्क्स स्कोर किया है. वहीं ग्रुप 2 में उन्होंने 171 मार्क्स स्कोर किया है.
CS AIR 2 Vidushi Garg Post: जानिए विदुषी गर्ग ने क्या पोस्ट किया है
CS प्रोफेशनल की टाॅपर विदुषी गर्ग ने अपने LinkedIn पोस्ट में लिखा है कि 18 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में AIR 2 के साथ CS प्रोफेशनल प्रोग्राम पास किया और सबसे कम उम्र की कंपनी सेक्रेटरी बनीं हूं. यह उपलब्धि अनगिनत घंटों की कड़ी मेहनत का फल है. इसका क्रेडिट अपने परिवार, मेंटर्स और दोस्तों के अटूट समर्थन काे देना चाहती हूं. वहीं आगे आने वाले समय के लिए काफी उत्साहित हूं.
ये भी पढ़ें: ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Success Story: पहले अटेंप्ट में बनीं CS प्रोफेशनल टॉपर, 432 मार्क्स किया हासिल
CS AIR 2 Vidushi Garg Executive Rank: CS एग्जीक्यूटिव में भी बनी थी रैंकर
विदुषी गर्ग की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने CS एग्जीक्यूटिव में भी 8वीं रैंक के साथ टाॅपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज की थीं. उनकी ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार वह इंडियन गैस एक्सचेंज में CS ट्रेनी के तौर पर काम कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: दर्जी पिता की बेटी सानिया बनी CS प्रोफेशनल टाॅपर, 432 मार्क्स के साथ ICSI AIR 1 टॉपर
CS AIR 2 Vidushi Garg Reaction: अपनी सफलता पर ये कहा विदुषी ने
विदुषी गर्ग ने बताया कि CS की तैयारी के दौरान जिस चीज में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई, वह अपने आंसर के प्रजेंटेशन को लेकर थी. आंसर में कहां कमी है यह उन्हें समझने में परेशानी होती थी. उन्होंने बताया कि CS टेस्ट सीरीज के माध्यम से उन्हें इस परेशानी को साॅल्व करने में बहुत मदद मिली है.
CS AIR 2 Vidushi Garg Education: कहां से की है पढ़ाई?
सोशल मीडिया पर दी गई जानकरी के अनुसार विदुषी गर्ग ने दिल्ली स्थित स्प्रिंग मीडोज पब्लिक स्कूल से 94.2% के साथ 12वीं पास किया है. इसके बाद उन्होंने DU SOL से बैचलर ऑफ काॅमर्स की पढ़ाई की हैं. अब उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बदौलत टाॅपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें: CS Executive AIR 2 Success Story 2026: ईशानी प्रमोद अहिरे बनीं AIR 2, 432 मार्क्स किया स्कोर, CA फाइनलिस्ट भी हैं
