किसान की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, बैक टू बैक BPSC क्रैक, समस्तीपुर की स्मृति LEO के बाद बनीं SDM

BPSC Success Story Smriti Bhardwaj: BPSC की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का सपना होता है कि एक दिन उनका नाम भी रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में चमके. समस्तीपुर की स्मृति भारद्वाज ने यह सपना सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि लगातार दो बार पूरा करके दिखाया है.

BPSC Success Story Smriti Bhardwaj: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल दूर नहीं रहती. बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली स्मृति भारद्वाज ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है. स्मृति ने लगातार दो बार BPSC परीक्षा पास करके अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है. हाल ही में घोषित BPSC 70वीं परीक्षा में उन्होंने 160वीं रैंक हासिल की है और उनका चयन SDM पद के लिए हुआ है.

BPSC Success Story Smriti Bhardwaj: कौन हैं स्मृति भारद्वाज?

स्मृति भारद्वाज एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता पेशे से किसान हैं, जबकि मां एक शिक्षिका हैं. घर में पढ़ाई का माहौल जरूर था, लेकिन सफलता की यह कहानी (BPSC Success Story) सिर्फ सुविधाओं की नहीं, बल्कि मेहनत और आत्मविश्वास की भी है.

स्मृति ने साल 2022 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई खत्म होते ही स्मृति ने BPSC की तैयारी शुरू कर दी.

BPSC की तैयारी

स्मृति के लिए शुरुआत आसान नहीं रही. पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली. कई उम्मीदवार यहां हार मान लेते हैं, लेकिन स्मृति ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने अपनी गलतियों को समझा, तैयारी की रणनीति बदली और अगले प्रयास में BPSC 69वीं परीक्षा पास कर ली.

Bpsc 69वीं परीक्षा में स्मृति भारद्वाज का नाम

BPSC 69वीं परीक्षा में सफलता मिलने के बाद स्मृति ने रुकने के बजाय और बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य तय किया. उन्होंने अपनी तैयारी और बेहतर तरीके से की और इस बार 160वीं रैंक के साथ उनका सेलेक्शन SDM पद के लिए हो गया है.

बिना कोचिंग के मिली सफलता

आज के दौर में जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग को जरूरी माना जाता है, वहीं स्मृति ने इस सोच को भी चुनौती दी. उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ 10 से 15 दिनों का एक वर्कशॉप जॉइन किया था.

Bpsc इंटरव्यू वाले दिन स्मृति भारद्वाज

स्मृति भारद्वाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समय-समय पर अपनी तैयारी, संघर्ष और सफलता से जुड़े अनुभव साझा करती रहती हैं. उन्होंने Instagram Post शेयर करके ही अपनी कामयाबी की जानकारी साझा की है.

यह भी पढ़ें: बिहार में SDM बनेंगी यूपी की लड़कियां, प्रतापगढ़ की श्रद्धा को BPSC में रैंक 1, उपासना और नेहा राय भी लिस्ट में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >